Rice Dhokla Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में चावल से बना ढोकला एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है। इसकी स्पंजी टेक्सचर और हल्का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है।
अक्सर लोग बेसन का ढोकला बनाते हैं, लेकिन चावल से बना ढोकला एक अलग ही ट्विस्ट देता है। खास बात यह है कि यह पेट के लिए हल्का होता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
राइस ढोकला बनाने के लिए सामग्री
- चावल - 1 कप
- दही - 1/2 कप
- सूजी - 2 बड़े चम्मच
- अदरक-हरी मिर्च पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- ईनो (फ्रूट साल्ट) - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - एक चुटकी
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
तड़के के लिए
- राई - 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता - 8-10
- हरी मिर्च - 2
- चीनी - 1 छोटा चम्मच
- पानी - 1/2 कप
राइस ढोकला बनाने का तरीका
चावल से बने ढोकले स्वाद से भरपूर स्नैक हैं। इन्हें तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे मिक्सर में दही और थोड़ा पानी डालकर पीस लें। अब इसमें सूजी, नमक, हल्दी और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट मिलाएं। इस बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह थोड़ा सेट हो जाए।
स्टीमर या कढ़ाही में पानी गरम करें। बैटर में ईनो डालकर हल्के से मिक्स करें और तुरंत ग्रीस की हुई प्लेट में डाल दें। अब इसे 15-20 मिनट तक स्टीम करें। पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और फिर टुकड़ों में काट लें।
Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश
Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल
मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां
Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भून लें। अब इसमें पानी और चीनी डालकर उबाल आने दें। तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दें, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
चावल का ढोकला हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें। यह स्नैक चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है और हर किसी को पसंद आता है। अगर आप रोज-रोज के स्नैक्स से बोर हो गए हैं, तो चावल से बना ढोकला जरूर ट्राई करें। यह हेल्दी, टेस्टी और बनाने में आसान है, जो आपके ईवनिंग टी टाइम को खास बना देगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।









