haribhoomi hindi news
Orange Peels: संतरा सेहत के लिए तो बहुत फायदेमंद होता है। इसके छिलके भी त्वचा को निखारने में मददगार होते हैं।

Orange Peels: अक्सर हम संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके आपकी त्वचा के लिए किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं हैं? जी हां, संतरे के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।

आज के समय में लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचकर नेचुरल चीजों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में संतरे के छिलकों से बना होममेड सीरम एक शानदार विकल्प है, जो आपकी त्वचा को बिना साइड इफेक्ट्स के हेल्दी और चमकदार बना सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

संतरे के छिलकों के फायदे

संतरे के छिलकों में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को ब्राइट करने में मदद करता है। यह डेड स्किन हटाने, दाग-धब्बे कम करने और स्किन टोन को इवन बनाने में सहायक होता है।

Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर

Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद

Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर

Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद

सीरम बनाने की विधि

सबसे पहले संतरे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर धूप में 2-3 दिन तक सुखा लें। जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब एक बाउल में 1-2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें गुलाब जल या एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। आपका नेचुरल सीरम तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल

इस सीरम को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार नजर आने लगेगा।

किन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, सीरम को ज्यादा देर तक चेहरे पर न रखें और हमेशा ताजे मिश्रण का ही इस्तेमाल करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

7