haribhoomi hindi news
Achari Paneer Tikka: खास मौकों पर सर्व करने के लिए अचारी पनीर टिक्का परफेक्ट स्टार्टर है। जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

Achari Paneer Tikka: आप भी खाने में कुछ चटपटा, मसालेदार और अलग स्वाद ट्राय करना चाहते हैं, तो अचारी पनीर टिक्का आपके लिए एकदम परफेक्ट डिश है। इसका खट्टा-तीखा फ्लेवर और स्मोकी टेस्ट इसे बाकी पनीर डिश से अलग बनाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है।

आजकल लोग रेस्टोरेंट जैसे स्वाद को घर पर पाने की कोशिश करते हैं, और अचारी पनीर टिक्का इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। अचार के मसालों का तड़का और पनीर की सॉफ्टनेस मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं कि हर कोई उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

अचारी पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 1/2 कप दही
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच अचार का मसाला
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • शिमला मिर्च और प्याज (क्यूब्स में कटे हुए)

अचारी पनीर टिक्का बनाने का तरीका

अचारी पनीर टिक्का एक टेस्टी स्टार्टर डिश है। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में दही, सरसों का तेल, अचार का मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें बेसन डालकर गाढ़ा मेरिनेशन तैयार करें।

अब तैयार मेरिनेशन में पनीर के टुकड़े, शिमला मिर्च और प्याज डालकर अच्छे से कोट करें। इसे कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें ताकि मसाले अच्छी तरह अंदर तक समा जाएं।

Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर

Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद

Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर

Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद

मेरिनेट किए हुए पनीर और सब्जियों को सींक में एक-एक करके लगाएं, जिससे टिक्का का परफेक्ट लुक आए। आप इसे ओवन, ग्रिल या तवे पर बना सकते हैं। मध्यम आंच पर सभी तरफ से सुनहरा और हल्का जला हुआ होने तक पकाएं।

गरमा-गरम अचारी पनीर टिक्का को हरी चटनी, प्याज और नींबू के साथ सर्व करें। इसका स्वाद आपको बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा। बच्चे भी इसे चटकारे लेकर खाते नजर आएंगे। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

7