haribhoomi hindi news
Fruits and Vegetables: हमारे घर आने वाले ज्यादातर फल-सब्जियों में पेस्टिसाइड लगे होते हैं। इन्हें कुछ आसान ट्रिक्स से आसानी से हटाया जा सकता है।

Fruits and Vegetables: आजकल हेल्दी खाने की बात तो हर कोई करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन फल और सब्जियों को आप सेहत के लिए खा रहे हैं, उन्हीं पर पेस्टिसाइड की परत छिपी हो सकती है? खेतों में फसल को कीटों से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ये केमिकल्स अगर सही तरीके से साफ न किए जाएं, तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गर्मी के मौसम में जब ताजे फल और सब्जियों का सेवन बढ़ जाता है, तब इनकी सही सफाई और भी जरूरी हो जाती है। अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप इन हानिकारक पेस्टिसाइड्स को काफी हद तक हटा सकते हैं। आइए जानते हैं 5 आसान क्लीनिंग ट्रिक्स, जो आपकी थाली को सुरक्षित बना सकती हैं।

फल-सब्जियों से पेस्टिसाइड हटाने के ट्रिक्स

नमक के पानी से धोना
फल और सब्जियों को 10-15 मिनट तक नमक मिले पानी में भिगोकर रखें। नमक पेस्टिसाइड के कणों को ढीला करता है, जिससे वे आसानी से हट जाते हैं। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
एक बर्तन में पानी लेकर उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फल-सब्जियों को इसमें 10-12 मिनट तक भिगोकर रखें। यह तरीका केमिकल रेसिड्यू को हटाने में काफी प्रभावी माना जाता है।

सिरका (विनेगर) से क्लीनिंग
सिरका एक नेचुरल क्लीनर है। एक भाग सिरका और तीन भाग पानी मिलाकर घोल तैयार करें और इसमें फल-सब्जियों को कुछ देर रखें। इससे बैक्टीरिया और पेस्टिसाइड दोनों हटाने में मदद मिलती है।

Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर

Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद

Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर

Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद

बहते पानी में अच्छी तरह धोना
कई बार सबसे आसान तरीका ही सबसे असरदार होता है। फल और सब्जियों को 30-40 सेकंड तक बहते पानी में रगड़कर धोने से भी काफी हद तक गंदगी और केमिकल्स हट जाते हैं।

छीलकर या गर्म पानी से साफ करना
कुछ फल और सब्जियों को छीलकर खाना बेहतर होता है, जैसे सेब या खीरा। वहीं, हल्का गर्म पानी (गुनगुना) भी पेस्टिसाइड हटाने में मदद करता है।

ध्यान रखने वाली बातें

हमेशा ताजे और मौसमी फल-सब्जियां खरीदें। खाने से पहले इन्हें अच्छे से साफ करना न भूलें, क्योंकि साफ-सफाई ही आपकी सेहत की पहली सुरक्षा है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

7