Potato Fingers Recipe: शाम की चाय हो या बच्चों की अचानक आई भूख कुछ ऐसा चाहिए जो जल्दी बने, स्वाद में लाजवाब हो और हर किसी को पसंद आए। ऐसे में पोटैटो फिंगर्स एक परफेक्ट स्नैक ऑप्शन बनकर सामने आते हैं। बाहर मिलने वाले फ्राइज तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन घर पर बने पोटैटो फिंगर्स का स्वाद और भी खास होता है।
खास बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आसानी से किचन में मिल जाती है। अगर आप भी घर पर क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
पोटैटो फिंगर्स बनाने के लिए सामग्री
- 4-5 मध्यम आकार के आलू
- 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर (वैकल्पिक)
- तेल (फ्राई करने के लिए)
पोटैटो फिंगर्स बनाने का तरीका
पोटैटो फिंगर्स एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें। उबालने के बाद इन्हें छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें ताकि इसमें कोई गाठ न रहे।
अब मैश किए हुए आलू में कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला और लहसुन पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे नरम आटे की तरह गूंध लें।
Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर
Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद
Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर
Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद
तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर लंबा फिंगर जैसा आकार दें। सभी फिंगर्स को एक प्लेट में रख लें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और तैयार पोटैटो फिंगर्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
फ्राई होने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरमा-गरम पोटैटो फिंगर्स को टमाटर सॉस या मयोनीज़ के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।










