Oats Upma Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं जो जल्दी तैयार हो, पेट भरने वाला हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। ऐसे में ओट्स उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरता है। यह पारंपरिक उपमा का हेल्दी ट्विस्ट है, जिसमें सूजी की जगह ओट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या अपनी डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ओट्स उपमा को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करना एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको लंबे समय तक एनर्जी देते हैं।
ओट्स उपमा बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप ओट्स
- 1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 कप बारीक कटी हुई प्याज
- 1/2 कप मिक्स सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स)
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 8-10 करी पत्ते
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 2 कप पानी
- नींबू का रस (स्वादानुसार)
ओट्स उपम बनाने का तरीका
ओट्स उपमा एक टेस्टी और हेल्दी डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में ओट्स को बिना तेल के हल्का सा भून लें। इससे ओट्स का स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो जाता है। भूनने के बाद इन्हें अलग रख दें।
अब उसी पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई और जीरा डालें। जब ये चटकने लगें, तो इसमें करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें।
Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर
Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद
Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर
Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद
अब इसमें कटी हुई प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद गाजर, मटर और बीन्स डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं, ताकि सब्जियां थोड़ी सॉफ्ट हो जाएं।
अब पैन में भुने हुए ओट्स डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद पानी, नमक और हल्दी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ओट्स चिपके नहीं।
जब ओट्स पानी सोख लें और उपमा का टेक्सचर बन जाए, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से नींबू का रस डालें और गरमा-गरम सर्व करें। आप चाहें तो इसमें मूंगफली या काजू डालकर स्वाद और क्रंच बढ़ा सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)









