Chola Dal Dhokla: छोला दाल ढोकला एक टेस्टी स्नैक है जो स्ट्रीट फूड के तौर पर भी बहुत लोकप्रिय है। जानते हैं इस डिश को बनाने का तरीका।

Chola Dal Dhokla: अगर आप रोज़ के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो छोला दाल ढोकला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह पारंपरिक गुजराती डिश स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। भाप में पकने की वजह से इसमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है, इसलिए यह हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए भी अच्छा स्नैक माना जाता है।

खास बात यह है कि छोला दाल ढोकला घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। थोड़ी सी तैयारी और सही तरीके से स्टीम करने पर यह स्पंजी और स्वादिष्ट बनता है। अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं या आप कुछ हल्का-फुल्का लेकिन टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राय कर सकते हैं।

छोला दाल ढोकला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप छोला दाल
  • 1/2 कप दही
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच फ्रूट सॉल्ट (ईनो)

तड़के के लिए

  • 1 चम्मच राई
  • 1 चम्मच तिल
  • 2 हरी मिर्च (लंबाई में कटी)
  • 6-7 करी पत्ते
  • 1 चम्मच तेल
  • थोड़ा सा हरा धनिया

छोला दाल ढोकला बनाने का तरीका

छोला दाल ढोकला एक टेस्टी स्नैक है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले छोला दाल को अच्छी तरह धोकर लगभग 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को मिक्सर में डालें और इसमें अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर हल्का दरदरा पीस लें। 

अब इस बैटर में दही, नमक, हल्दी और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। इसे करीब 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि बैटर थोड़ा सेट हो जाए। अब बैटर में नींबू का रस और फ्रूट सॉल्ट डालें और हल्के हाथ से मिला लें। तुरंत ही इस बैटर को तेल लगी हुई प्लेट या ट्रे में डाल दें।

Parenting Tips: बच्चों पर न पड़ने दें एग्ज़ाम का प्रेशर, इन तरीकों से उन्हें रखें रिलैक्स

Coconut Rice: साउथ इंडियन फ्लेवर से भरपूर कोकोनट राइस है लाजवाब, मिनटों में ऐसे बनाएं डिश

Bael Sharbat Benefits: गर्मी का सुपर ड्रिंक है बेल का शरबत! जानिए इसके 5 बड़े फायदे

Raw Onion Benefits: लू और गर्मी से बचाएगा कच्चा प्याज! जानिए गर्मियों में इसे खाने के 5 बड़े फायदे

स्टीमर या कढ़ाही में पानी गर्म करें और ट्रे को उसमें रखकर लगभग 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं। जब ढोकला अच्छी तरह पक जाए तो उसे बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें।

एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई डालें और जब राई चटकने लगे तो तिल, करी पत्ते और हरी मिर्च डाल दें। इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर डालें। आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। इससे ढोकले का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

छोला दाल ढोकला को हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। यह नाश्ते, लंच या शाम की चाय के साथ एक परफेक्ट स्नैक साबित हो सकता है। खास मौकों के लिए भी इस डिश को तैयार किया जा सकता है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)