Papaya Storage Tips: अक्सर बाजार से खरीदा गया पपीता घर लाने पर कच्चा यानी हरा ही निकलता है। ऐसे में कई लोग परेशान हो जाते हैं कि आखिर इसे जल्दी और सही तरीके से कैसे पकाया जाए। अगर पपीता ठीक से नहीं पकता तो उसका स्वाद भी फीका लगता है और खाने का मजा भी कम हो जाता है।
हालांकि हमारे घरों में कुछ ऐसे आसान देसी तरीके मौजूद हैं जिनकी मदद से कच्चे पपीते को जल्दी और प्राकृतिक तरीके से पकाया जा सकता है। खास बात यह है कि इन तरीकों में किसी केमिकल की जरूरत नहीं होती और पपीता भी मीठा व स्वादिष्ट बनता है। आइए जानते हैं हरे पपीते को जल्दी पकाने और सही तरीके से स्टोर करने के आसान देसी तरीके।
घर में पपीता स्टोर करने के तरीके
अखबार में लपेटकर रखें
कच्चे पपीते को पकाने का सबसे आसान तरीका है उसे अखबार या पेपर में लपेटकर रखना। ऐसा करने से पपीते के अंदर बनने वाली गैस बाहर नहीं निकलती और फल जल्दी पकने लगता है। इसे किसी गर्म और सूखी जगह पर रख दें, 2-3 दिन में पपीता पक सकता है।
केले के साथ रखें
पपीते को जल्दी पकाने के लिए उसे केले के साथ रखना भी एक पुराना और असरदार तरीका माना जाता है। केला प्राकृतिक रूप से एथिलीन गैस छोड़ता है, जो दूसरे फलों को पकाने में मदद करती है। इसलिए पपीते को केले के साथ एक टोकरी या बैग में रख दें।
चावल के डिब्बे में दबाकर रखें
कई घरों में आज भी कच्चे फलों को जल्दी पकाने के लिए चावल का इस्तेमाल किया जाता है। पपीते को चावल के डिब्बे में हल्का दबाकर रख दें। इससे फल को गर्माहट मिलती है और वह जल्दी पकने लगता है।
गर्म और सूखी जगह पर रखें
कच्चे पपीते को फ्रिज में रखने से वह जल्दी नहीं पकता। इसलिए बेहतर है कि उसे कमरे के तापमान पर किसी सूखी और हल्की गर्म जगह पर रखा जाए। इससे पपीता प्राकृतिक रूप से पकता है और उसका स्वाद भी अच्छा रहता है।
Parenting Tips: बच्चों पर न पड़ने दें एग्ज़ाम का प्रेशर, इन तरीकों से उन्हें रखें रिलैक्स
Coconut Rice: साउथ इंडियन फ्लेवर से भरपूर कोकोनट राइस है लाजवाब, मिनटों में ऐसे बनाएं डिश
Bael Sharbat Benefits: गर्मी का सुपर ड्रिंक है बेल का शरबत! जानिए इसके 5 बड़े फायदे
Raw Onion Benefits: लू और गर्मी से बचाएगा कच्चा प्याज! जानिए गर्मियों में इसे खाने के 5 बड़े फायदे
कटे हुए पपीते को ऐसे करें स्टोर
अगर पपीता कट चुका है तो उसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। इससे फल ताजा रहता है और जल्दी खराब नहीं होता। कोशिश करें कि कटे हुए पपीते को 1-2 दिन के भीतर ही खा लिया जाए।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
पपीते को पकाने के लिए कभी भी धूप में सीधे न रखें, इससे फल जल्दी खराब हो सकता है। साथ ही फल को ज्यादा दबाकर रखने से भी वह खराब हो सकता है, इसलिए उसे हल्के तरीके से ही स्टोर करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)









