Logo
Summer Tips: लोगो को लगता है कि फ्रिज में हर चीज स्टोर की जा सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आइए जानते हैं फ्रिज में कौन-कौन सी खाने की चीजों को नहीं रखना चाहिए।

Summer Tips: गर्मी के दिनों में फ्रिज का उपयोग काफी बढ़ जाता है। चीजों को लंबे वक्त तक अच्छा बनाए रखने के लिए सभी लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर खाने की चीजें फ्रिज में रखी जाती हैं, जिससे वे जल्द खराब न हों। हालांकि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से वे अच्छी रहने के बजाय खराब हो जाती हैं। फ्रिज में रखने से इन चीजों की सेल्फलाइफ कम हो जाती है और कई बार तो पोषण भी खत्म हो जाता है। 

आप भी हर चीज को सीधे उठाकर फ्रिज में स्टोर करने की गलती करते हैं तो कुछ बातें जाननी जरूरी है। फ्रिज में किन चीजों को स्टोर नहीं करना चाहिए, आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में। 

फ्रिज में 5 चीजें नहीं करें स्टोर

आटा - बहुत से घरों में सुबह के लिए रात में ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख दिया जाता है। ये प्रैक्टिस सेहत के लिहाज से बेहद नुकसानदायक होती है। ऐसा करने से आटे में मौजूद पोषक तत्व सुबह तक खत्म हो जाते हैं और आटे से बनी रोटी फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है। इससे पेट की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Aam Ka Achar: आम का अचार डालने में आप तो नहीं करते ये गलती, सालभर नहीं टिकेगा, मेहनत पर फिर जाएगा पानी

आलू - बहुत से लोगों को ये बात मालूम नहीं है कि आलू को फ्रिज में नहीं रखा जाता है। आलू को अगर फ्रिज में रख दिया जाए तो ज्यादा कूलिंग के चलते उसके अंदर मौजूद स्टार्च सड़ने लगता है। इसके चलते आलू समय से पहले ही खराब होना शुरू हो जाता है। इसीलिए आलू को सामान्य तापमान पर ही रखना चाहिए। 

प्याज, लहसुन - आलू की तरह ही प्याज और लहसुन को भी फ्रिज में नहीं रखा जाता है। दरअसल, प्याज और लहसुन को अगर फ्रिज में रख दिया जाए तो ये जल्द अंकुरित होने लगते हैं। इससे फ्रिज में रखे अन्य सामान भी खराब होने लगते हैं। इनकी स्मैल खाने की अन्य चीजों में मिल जाती है। 

इसे भी पढ़ें: How to Make Curd: मिट्टी के बर्तन में जमाएं मोटी मलाई वाला दही, हलवाई भी अपनाते हैं ये तरीका, 6 घंटे में होगा तैयार

स्ट्रॉबेरी - आजकल स्ट्रॉबेरी खाने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है। पोषण से भरपूर इस फल को फ्रिज में रखने की गलती न करें। दरअसल, फ्रिज में स्ट्रॉबेरी रखने से इसकी मिठास जल्द ही खत्म हो जाती है और ये बेस्वाद लगने लगती है। 

संतरा, मौसमी, नींबू - बहुत से लोग संतरा, नींबू और मौसमी को भी फ्रिज में स्टोर करते हैं। नींबू तो लगभग सभी घरों में फ्रिज में रखा जाता है। इन चीजों को फ्रिज में स्टोर करने से इनका स्वाद और पोषण दोनों ही चले जाते हैं। 

5379487