How to Make Curd: मिट्टी के बर्तन में जमाएं मोटी मलाई वाला दही, हलवाई भी अपनाते हैं ये तरीका, 6 घंटे में होगा तैयार

how to make curd
X
मिट्टी के बर्तन में दही जमाने का तरीका।
How to Make Curd: गर्मी के दिनों में दही ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है। मोटी मलाई वाला दही आप आसानी से घर में भी जमा सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में 6 घंटे में ही दही जमाया जा सकता है। बहुत से हलवाई भी इस ट्रिक को आज़माते हैं।

How to Make Curd: गर्मी के दिनोें में लगभग सभी घरों में दही का किसी न किसी रूप में सेवन किया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स के तौर पर दूध के बाद दही सबसे ज्यादा खायी जाती है। बहुत से लोग बाजार से दही खरीदकर लाते हैं, वहीं ज्यादातर लोग घर पर ही दही जमाना पसंद करते हैं। मिट्टी के बर्तन में जमाया गया दही बहुत अच्छा माना जाता है, हालांकि बहुत से लोग घर में दही ठीक से नहीं जमा पाते हैं।

आप अगर मिट्टी के बर्तन में ठीक तरीके से दही जमाएं तो मार्केट जैसी मोटी मलाई और टेस्ट हासिल कर सकते हैं। हलवाई भी मिट्टी के बर्तनों में मोटी मलाई वाला दही जमाते हैं। आज हम आपको 6 घंटे में टेस्टी दही जमाने के टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप बिल्कुल मार्केट जैसा दही घर पर ही जमा सकते हैं।

मिट्टी के बर्तन में कैसे दही जमाएं?
मिट्टी के बर्तन में जमा दही मोटी मलाई वाला होता है और इसका स्वाद बेहद उम्दा आता है। इसके लिए मार्केट से एक क्ले पॉट (मिट्टी का बर्तन) खरीद सकते हैं। यूज करने से पहले क्ले पॉट को पानी से अच्छी तरह से धोएं।

गाढ़ी दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सबसे पहले दूध को एक बर्तन में डालकर दो-तीन उबाल आने तक गर्म कर लें। उसके बाद गर्म दूध को ही मिट्टी के पॉट में डाल दें।

इसे भी पढ़ें: How to Make Paneer: बाजार जैसा सॉफ्ट पनीर बनाने का तरीका करेंगे पसंद, 30 मिनट में होगा तैयार, सब्जी होगी टेस्टी

अब क्ले पॉट को गैस पर रखकर दूध को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक और पकाएं। इससे मिट्टी की सौंधी खुशबू दही के टेस्ट में उतर आएगी और दूध गाढ़ा हो जाएगा।

हल्की मीठी दही पसंद करने वाले लोग गर्म दूध में ही थोड़ी सी चीनी या गुड़ मिठास के लिए डाल सकते हैं। दूध पकाने के दौरान बीच-बीच में चलाते भी रहें।

15 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और मिट्टी के ढक्कन से ही बर्तन को ढककर दूध ठंडा होने दें। जब दूध बेहद हल्का गुनगुना रह जाए तो दही जमाने के लिए दूध में दही का जामन डालें।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तेज़ गर्मी में भी बिना फ्रिज के नहीं फटेगा दूध, 4 तरीके आज़माएं, चिंता हो जाएगी खत्म

इस बात का ध्यान रखें कि दूध में दही डालकर उसे घोलना नहीं है और दही को बर्तन के किनारों पर ही डालना है। हल्के गुनगुने दूध में दही का जामन डालने के बाद उसे दोबारा मिट्टी के ढक्कन को लगा दें और ऊपर से कपड़े से भी ढंक दें।

इसके बाद दही को किसी गर्म जगह पर 6-7 घंटे के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद बर्तन का कपड़ा हटाकर देखेंगे तो मोटी मलाई वाला जमा दही नजर आएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story