Logo
Rajkot Popular Places: गुजरात की राजकोट सिटी विशेष पहचान रखता है। यहां कई दर्शनीय स्थल हैं जहां घूमकर आपको काफी तसल्ली मिलेगी। यहां आप सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

Rajkot Popular Places: गुजरात की राजकोट सिटी अपनी इंडस्ट्रीज और पारंपरिक खान-पान के लिए बेहद लोकप्रिय है। इसके साथ ही गुजरात का ये चौथा सबसे बड़ा शहर अपने दर्शनीय स्थलों और हस्तशिल्प के लिए भी अलग पहचान रखता है। आप इस शहर की विजिट के लिए छोटा हॉलिडे प्लान कर सकते हैं।

यहां आकर आपको बिल्कुल भी निराशा हाथ नहीं लगेगी। वैसे तो ये शहर महात्मा गांधी की वजह से भी पहचाना जाता है, लेकिन यहां कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जहां घूमकर आपने मन को बहुत तसल्ली मिलेगी।

राजकोट सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है और यहां आयोजित होने वाला नवरात्रि समारोह भी देश और दुनिया में विख्यात है। आइए जानते हैं राजकोट शहर में घूमने वाली कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशंस के बारे में। 

खंभालिदा गुफाएं - राजकोट जिले की गोंडल सिटी के नजदीक खंभालिदा की गुफाएं स्थित हैं। ये 3 बौद्ध गुफाओं का समूह है और केंद्र गुफा का नाम चैत्य है। ये गुफाएं 4 से 5वीं शताब्दी ईस्वी की मानी जाती हैं। ये गुफाएं राजकोट के ऐतिहासिक स्थलों में शुमार हैं। इतिहास को जानने की चाहत रखने वालों के लिए ये जगह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। 

इसे भी पढ़ें: Gandhinagar Gujarat: गुजरात के गांधीनगर शहर की छटा है निराली, यहां घूमने जाएं तो 4 जगहें बिल्कुल न करें मिस

राजा रानी वाड़ा - यह एक भव्य महल है जो कभी राजकोट के शाही परिवार का निवास स्थान था। महल अब एक संग्रहालय में बदल दिया गया है जिसमें राजपूत कला और शिल्प का एक विस्तृत संग्रह है।

जगत मंदिर - राजकोट के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक जगत मंदिर है जहां हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। ये मंदिर रामकृष्ण परमहंस को समर्पित है। यहां रामकृष्ण परमहंस के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। यहां सभी धर्मों के लोग प्रार्थना के लिए पहुंचते हैं। लाल पत्थर से बना ये मंदिर 60 स्तंभों पर टिका हुआ है। 

प्रद्युमन पार्क - यह एक सुंदर उद्यान है जिसमें एक झील, एक नौका विहार, और एक बाल उद्यान है। यह पिकनिक, नौका विहार या बस आराम करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह है।

इसे भी पढ़ें: Vadodara Popular Places: गुजरात के वडोदरा में 5 जगहें नहीं घूमी तो क्या देखा, पहली विजिट हमेशा रहेगी याद

लालपारी झील - आप अगर राजकोट में झील का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो लालपारी झील पहुंच सकते हैं। शहर के बाहरी इलाके में स्थित ये झील एक फेमस पिकनिक स्पॉट भी है। यहां आप बर्ड वॉचिंग भी कर सकते हैं। यहां फैमिली के साथ क्वीलिटी टाइम स्पेंड किया जा सकता है। 

5379487