Yoga Asanas For Working Women : कामकाजी महिलाओं के लिए 3 आसान योगासन, पूरा दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगी

Yoga Asanas For Working Women
X
कामकाजी महिलाओं के लिए योगासन
Yoga Asanas For Working Women : कामकाजी महिलाओं के लिए योगा करने का समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि अगर आप सुबह के सिर्फ 20 मिनट खुद को देंगी तो पूरा दिन एक्टिव और एनर्जेटिक बनी रहेंगी।

Yoga Asanas For Working Women : कामकाजी महिलाओं के लिए योगा करने का समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि ऑफिस का काम करना और फिर घर को भी संभालना, ऐसे में कुछ महिलाएं योगासन (Yoga Asanas For Working Women) के लिए वक्त नहीं निकला पाती, क्या आप भी उन महिलाओं में से एक हैं। तो चिंता की कोई बात नहीं। कुछ आसान योगासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक बनी रहेंगी। इन आसनों को करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता, बस सुबह के 20 मिनट देने होते हैं।

ताड़ासन (Mountain Pose)

  • सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को आपस में मिलाएं।
  • दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और उंगलियों को आपस में जोड़ लें।
  • गहरी सांस लें और पूरे शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें।
  • कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • ये आसन सिर्फ 2 से 3 बार करें।
Mountain Pose
ताड़ासन

इसे भी पढ़े : Natarajasana Yoga Tips: शरीर को बनाना हैं लचीला; रोजाना सुबह करें नटराजासन, जानें फायदे

भुजंगासन (Cobra Pose)

  • पेट के बल लेट जाएं और पैरों को सीधा रखें।
  • हथेलियों को कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं।
  • कोहनियों को हल्का मोड़ते हुए शरीर को स्ट्रेच करें।
  • 10-15 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें और फिर वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
Cobra Pose
भुजंगासन

इसे भी पढ़े : Face Yoga Tips: योग से हटेंगे चेहरे के डार्क सर्कल, एक्सपर्ट से जानिए सही योग करने का तरीका

बालासन (Child Pose)

  • घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने पैरों को मोड़ लें।
  • सिर को जमीन पर टिकाएं और दोनों हाथों को आगे की ओर फैलाएं।
  • गहरी सांस लें और इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक रहें।
  • धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
Child Pose
बालासन

(Disclaimer) : अगर आप कामकाजी महिला हैं और पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक रखना चाहती हैं। तो ये तीन योगासन जरूर करें। यह न सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाएंगे, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी स्वस्थ बनाएंगे। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेकर योगासन करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story