Navratri Outfit: गरबा-डांडिया नाइट में चाहिए स्टाइलिश लुक? ट्राय करें ये लाइटवेट लहंगे, दिखेंगी बला सी खूबसूरत

Navratri Garba Outfit
Navratri Outfit: नवरात्रों में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेसेस में गरबा या डांडिया पर थिरकती नजर आती हैं। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं लहंगा कैरी करती हैं। अगर आप भी अपने लिए लहंगा लेने की सोच रही हैं तो हैवी लहंगा वियर करने से बचें। आपको हम कुछ लाइटवेटेड लहंगों के ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं।
लहरिया लाइट लहंगा: अगर आप डांडिया पार्टी में जा रही हैं तो लहरिया प्रिंट के लहंगे पहन सकती हैं। ये बहुत खूबसूरत नजर आते हैं। हरा, गुलाबी, पीला कई तरह के कलरफुल लहंगे लहरिया प्रिंट में आपको मार्केट में मिल जाएंगे। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि लहंगा थोड़ा लाइट वेट हो तभी आप डांडिया सही से खेल पाएंगी। इनके साथ जो ब्लाउज लें, वो बैक में डोरी वाले ही लें, वो ज्यादा सुंदर नजर आते हैं।

जयपुरिया प्रिंट: लहंगों में जयपुरिया प्रिंट को एवरग्रीन प्रिंट माना जाता है। जब आप इन्हें पहनेंगी तो आपका लुक बेहद आकर्षक नजर आएगा। इनमें आपको सैकड़ों प्रिंट मार्केट में मिल जाएंगे। जयपुरिया प्रिंट के लहंगों में कलर बहुत प्यारे मिल जाते हैं। इनमें भी खासतौर पर बॉटल ग्रीन, नेवी ब्लू, रेड, मैरून कलर के लहंगे सबसे अट्रैक्टिव लगते हैं। इन लहंगों की एक खासियत यह भी होती है कि इनमें किनारों पर बॉर्डर डिजाइन बना होता है, जो लहंगे को और भी खूबसूरत बना देता है।

पटोला प्रिंट: आपने देखा होगा आजकल पटोला प्रिंट में साड़ी और लहंगे काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। फेस्टिव ऑकेजन पर पटोला प्रिंटेड लहंगा आपको अलग ही लुक देगा। इनमें आपको फैब्रिक प्योर कॉटन से लेकर सिंथेटिक कई वैरायटीज में मिल जाएगा। लेकिन लहंगों में हमेशा थोड़ा लाइट वेटेड फैब्रिक का ही इस्तेमाल किया जाता है। लाइट वेटेड लहंगे में भी आपको खूब सारे प्रिंट्स और कलर मिल जाएंगे।

गोटा पत्ती वर्क: अगर आपको डिफरेंट वर्क वाला लहंगा पहनना है, जो थोड़ा लाइट भी हो, जिसे आप आसानी से नवरात्रों के फंक्शन में पहन सकें तो गोटा पत्ती वर्क वाले लहंगे को भी आप अपने लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। गोटा पत्ती वर्क अकसर कॉटन बेस्ड लहंगे या फिर ऑर्गेंजा लहंगा पर मिलता है। जो पहनने पर बेहद अट्रैक्टिव नजर आते हैं। इनमें आपको लाइट से हैवी रेंज में लहंगे मार्केट में मिल जाएंगे।

कांथा वर्क लहंगा: डांडिया खेलने के दौरान कलरफुल लहंगों को पहनना ज्यादातर महिलाएं पसंद करती हैं। ऐसे कलरफुल लहंगे में अगर कांथा वर्क किया गया हो तो यह लहंगा और भी खूबसूरत नजर आता है। कांथा वर्क इस तरह का वर्क है, जो कभी भी आउड डेटेड नहीं होता है। साथ ही पहनने पर बेहद एलीगेंट नजर आता है। इनमें ज्यादातर डार्क कलर पसंद किए जाते हैं। वैसे अगर आपको लाइट कलर पसंद है तो आप वो भी लें सकती हैं। इनमें आपको खूब सारी वैरायटीज मिल जाएंगी। इन लहंगों पर हैवी और लाइट एंब्रॉयडरी वर्क वाले ऑप्शंस आपको मिल जाएंगे। आप इनमें से कोई भी अपने लिए सेलेक्ट कर सकती हैं।

(फैशन डिजाइनर ममता आनंद से बातचीत पर आधारित)
