महिलाओं को लुभा रहा ये असली कीड़े मकौड़ों वाला नेल आर्ट
महिलाएं मकड़ी की फोटो को नहीं बल्कि असली बेबी मकड़ी को अपने नाखूनों में लगा रही हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाकर सुंदर बनाना किसे पसंद नहीं है। जब से नेल आर्ट शुरू हुआ है तभी से लोगों के बीच हटकर करने की इच्छा शुरू हो गई है। हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, ताकि वो भीड़ का हिस्सा ना बनकर अलग दिख सके। अलग दिखने की चाह में कई बार कुछ बेहतर देखने को मिलता है तो कई बार अजीबो गरीब चीजें दिख जाती है। ऐसा ही कुछ अजब वाकया मैक्सिको का है यहां युवाओं को नेल्स पर असली के कीड़े मकौड़े भा रहे हैं।
.jpg)
एक्वेरियम से लेकर पिज्जा और फर नेल्स तक के आर्ट सामने आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में थोड़ा डरावना और घिनौना आर्ट मशहूर होता जा रहा है। मेक्सिको की महिलाएं इस आर्ट को बड़े पैमाने पर अपना रही हैं। इसमें महिलाएं मकड़ी की फोटो को नहीं बल्कि असली बेबी मकड़ी को अपने नाखूनों में लगा रही हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार लैटिन अमरीकी महिलाएं बहुत खुशी के साथ मरे हुए बेबी मकड़ी को अपने नाखून में रखकर उसके ऊपर नेल पॉलिश लगी रही हैं। वैसे इसका जहर केवल 15 मिनट में किसी इंसान की जिंदगी लेने के लिए काफी है। इसके बावजूद महिलाएं इसे अपना रही हैं।
.jpg)
ये ट्रेंड उस समय शुरू हुआ जब लूपिता गार्सिया जोकि मकड़ी को लेकर आर्ट बनाती हैं और साथ ही उनकी सर्मथक भी हैं। उन्होंने डुरांगो, मेक्सिको की एक ब्यूटी पार्लर मालिक को रोसियो विडेल्स को मकड़ी वाली थीम का मैनिक्योर करने के लिए कहा था। इसके बाद बग स्प्रे से मारने के बाद बेबी मकड़ी को नाखून में रखकर उपर से उनपर नेल पॉलिश लगाने का ट्रेंड शुरू हो गया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story