Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगर मीठा खाने का है मन, तो घर में बनाएं बेसन के लड्डूः रेसिपी

लड्डू हम फ्रीज में रखकर लगभग एक महीने तक खा सकते हैं।

अगर मीठा खाने का है मन, तो घर में बनाएं बेसन के लड्डूः रेसिपी
X

गर्मी के दिनों लोगों को भूख कम, प्यास ज्यादा लगती है। बार-बार खाली पानी भी लोग पसंद नहीं करते हैं। इसके लिए घर की महिलाएं घर में ही कुछ मीठा पकवान बनाती है।

मां और दादी के हाथ के बने बेसन के लड्डू को लोग काफी पसंद करते हैं। यह ऐसी मिठाई है, जिसे हम फ्रीज में रखकर लगभग एक महीने तक उपयोग कर सकते हैं।

हरिभूमि की तड़का लाइव टीम जब अपने अगले कॉलम के लिए महावीर नगर निवासी प्रिया मथानी से मिली, तो उन्होंने टीम के साथ अपनी खास रेसिपी बेसन के लड्डू बनाने की विधि शेयर की।

सामग्री-

बेसन - 500 ग्राम (5 कप), घी - 400 ग्राम (2 कप), चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप), इलाइची 8-10, काजू - 50 ग्राम (1/4 कप)

विधि-

मोटा बेसन हो, तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं। बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिए। कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिए और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिए, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगंध आने लगे, तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे लगा दीजिए, बेसन में झाग आएंगे और उसमें दाने बन जाएंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खत्म होने तक बेसन भून लीजिए, बेसन भून कर तैयार है।

आग बन्द कर दीजिए। भूने हुए बेसन को ठंडा करने के लिए खुला छोड़कर हवा में रख दीजिये। एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुए सारे काजू काट लीजिए। इलाइची को छीलिए और दानों को बारीक पीस लीजिए।

चीनी पीस कर डाली जा सकती है, लेकिन पीसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते। आप चीनी को पिघला कर उसे भी दानेदार बुरादा बना देंगे और उसे बेसन में मिलाएं, तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे।

बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है। बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिलाकर गोल-गोल लड्डू बना लीजिए। लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं। बेसन के लड्डू बनकर तैयार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story