White Gravy Paneer: सफेद ग्रेवी में बनाएं मुगलई पनीर, रिच और रॉयल फ्लेवर से भर जाएगा डिनर प्लेटर

वाइट ग्रेवी मुगलई पनीर बनाने की विधि।
White Gravy Paneer: सर्दियों में कुछ रिच, क्रीमी और रॉयल फ्लेवर वाली डिश खाने का मन हो तो मुगलई पनीर एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसकी सफेद ग्रेवी, काजू की रिचनेस और मसालों की हल्की खुशबू इसे बिल्कुल रेस्टोरेंट-स्टाइल बना देती है। हर बाइट में ऐसा स्मूद टेक्सचर मिलता है कि मेहमान भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
अगर आप रोज़ की ग्रेवी से हटकर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो मुगलई पनीर आपकी किचन का स्टार बन सकता है। सिंपल मसाले, आसान स्टेप्स और काजू-मलई की नज़ाकत यही इस रेसिपी की जान है। एक बार घर पर बना लिया तो बाहर खाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
वाइट ग्रेवी मुगलई पनीर के लिए सामग्री
- पनीर - 250 ग्राम
- काजू - 15-20
- खसखस - 1 बड़ा चम्मच
- प्याज - 1 बड़ा (कटा हुआ)
- अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
- लहसुन - 5-6 कलियां
- दही - 2 बड़े चम्मच
- क्रीम/मलाई - 3 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च - 2
- तेजपत्ता - 1
- दालचीनी - 1 टुकड़ा
- छोटी इलायची - 2
- सफेद मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- घी - 2 बड़े चम्मच
वाइट ग्रेवी मुगलई पनीर बनाने का तरीका
वाइट ग्रेवी मुगलई पनीर की सब्जी बेहद रॉयल लुक देती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले काजू और खसखस को 20 मिनट गुनगुने पानी में भिगो दें। इसके बाद प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को उबालकर सॉफ्ट कर लें।
अब भीगे हुए काजू-खसखस और उबले प्याज के मिश्रण को एकसाथ पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। यही पेस्ट मुगलई पनीर की कोमल, रिच और सफेद ग्रेवी का बेस बनेगा।
अब एक पैन में घी गर्म करें। तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर हल्का भूनें। अब तैयार पेस्ट को डालें और मध्यम आंच पर तब तक चलाएं जब तक खुशबू न आने लगे।
इसमें दही डालकर लगातार मिक्स करें ताकि फटने न पाए। नमक और सफेद मिर्च मिलाकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकने दें। आखिर में क्रीम मिलाएं, जिससे ग्रेवी को मुलायम फिनिश मिलता है।
पनीर को क्यूब में काटकर हल्का गर्म पानी में डिप करें ताकि वो सॉफ्ट रह सके। अब इन्हें ग्रेवी में डालकर 3–4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। धीमी आंच पर पकने से पनीर ग्रेवी को अच्छी तरह सोख लेता है और मुगलई फ्लेवर और भी बढ़ जाता है।
यह रिच डिश बटर नान, तंदूरी रोटी, कुर्मा रोटी या जीरा राइस के साथ बेहतरीन लगती है। ऊपर से थोड़ा सा केसर दूध या बादाम स्लाइस डालने से इसकी प्रेजेंटेशन और भी रॉयल दिखती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
