Vegetable Upma: हेल्दी नाश्ते के लिए ट्राई करें वेजिटेबल उपमा, स्वाद और पोषण मिलेगा जबरदस्त

how to make vegetable upma
X

वेजिटेबल उपमा बनाने का तरीका।

Vegetable Upma: वेजिटेबल उपमा एक टेस्टी और हेल्दी फूड डिश है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने की विधि भी सरल है।

Vegetable Upma Recipe: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और टेस्टी हो तो दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। साउथ इंडियन डिश वेजिटेबल उपमा न केवल हल्की और पचने में आसान होती है बल्कि इसमें मौजूद सब्जियां शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं। सूजी और सब्जियों से बनने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है।

वेजिटेबल उपमा एक झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप नाश्ते या हल्के खाने में परोस सकते हैं। इसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी रंग-बिरंगी सब्जियां डालकर इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि उपमा कम तेल में बन जाता है और इसे हरी चटनी या नारियल चटनी के साथ खाने पर स्वाद दोगुना हो जाता है।

वेजिटेबल उपमा बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • घी/तेल – 2 बड़े चम्मच
  • राई – 1/2 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • करी पत्ता – 7-8
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज़ – 1 (बारीक कटा)
  • गाजर – 1/2 कप (बारीक कटी)
  • बीन्स – 1/2 कप (बारीक कटी)
  • मटर – 1/2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के मुताबिक
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

वेजिटेबल उपमा बनाने का तरीका

वेजिटेबल उपमा बनाना बहुत सरल है और नाश्ते के लिए ये हेल्दी डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में सूजी को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। इससे उपमा का स्वाद और खुशबू बेहतर हो जाती है। भुनी हुई सूजी को प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

अब पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें राई और जीरा डालें। जब यह चटकने लगे तो करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें। इसके बाद प्याज़ डालें और हल्का गुलाबी होने तक भून लें।

अब इसमें गाजर, मटर और बीन्स डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं। चाहें तो इसमें टमाटर भी डाल सकते हैं। हल्का नरम होने तक सब्जियों को पकाएं। पैन में ढाई कप पानी डालकर नमक मिलाएं। जब पानी उबलने लगे तो धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े।

अब धीमी आंच पर उपमा 3-4 मिनट तक पकने दें। जब उपमा गाढ़ा हो जाए और हल्का फूल जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल उपमा सर्व करने के लिए रेडी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story