Vegetable Stew: नारियल के दूध से बने वेजिटेबल स्टू का गज़ब का है स्वाद, एनर्जी से भर जाएगी बॉडी

वेजिटेबल स्टू बनाने की विधि।
Vegetable Stew Recipe: आप अगर दिन की हेल्दी और एनर्जेटिक शुरुआत करना चाहते हैं तो वेजिटेबल स्टू इसके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ये एक ऐसी डिश है जिसमें भरपूर वेजिटेबल्स होने के साथ बेहद कम मसालों का उपयोग किया जाता हैए। साउथ इंडिया की ये एक पारंपरिक रेसिपी है जो अपनी खासियत की वजह से अब पूरे देश में पॉपुलर हो चुकी है।
जो लोग सूप पसंद करते हैं उन्हें वेजिटेबल स्टू ज़रूर पसंद आएगा। इसमें नारियल का दूध डालने से स्टू का स्वाद और भी शानदार हो जाता है। आप इसे सूप की तरह भी पीकर एन्जॉय कर सकते हैं। ये आसानी से डाइजेस्ट होने वाली रेसिपी है।
वेजिटेबल स्टू बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप गाजर (कटे हुए टुकड़ों में)
- 1 कप आलू (छोटे टुकड़े)
- 1/2 कप बीन्स (कटी हुई)
- 1/2 कप मटर
- 1 प्याज (पतले स्लाइस में कटा)
- 1-2 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)
- 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 कप पतला नारियल दूध
- 1/2 कप गाढ़ा नारियल दूध
- 1 चम्मच नारियल तेल (या कोई अन्य हल्का तेल)
- कुछ करी पत्ते
- नमक स्वाद अनुसार
वेजिटेबल स्टू बनाने का तरीका
वेजिटेबल स्टू बनाना आसान है और ये शरीर को भरपूर एनर्जी देने वाली डिश भी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल तेल गर्म करें और उसमें करी पत्ते, अदरक, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
इसके बाद इसमें बारी कटी प्याज डालें और उसे हल्का पारदर्शी होने तक पकाएं। इसके बाद कटी सब्जियां जैसे गाजर, मटर, आलू, बीन्स आदि कड़ाही में डालकर उन्हें भी दो मिनट तक भून लें। इसके बाद स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
अब वेजिटेबल्स में पतला नारियल का दूध डालें और उसे कुछ देर तक ढक दें। गैस की फ्लेम धीमी कर दें और सब्जिययों को तब तक पकाएं जब तक कि ठीक से नरम न हो जाएं।
सब्जियां नरम हो जाने के बाद इसमें गाढ़ा नारियल दूध डालें और एक उबाल आने तक पकाएं। इस बात का ध्यान रखें कि दूध ज्यादा नहीं उबालना है, वरना दूध फट सकता है। इसके बाद गैस बंद कर स्टू को कुछ देर ढककर रखें। इसके बाद वेजिटेबल स्टू सर्व करने के लिए रेडी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
