Suji Vegetable Cheela: ब्रेकफास्ट के लिए सभी को पसंद आएगा सूजी वेजिटेबल चीला, 10 मिनट में बनेगा

सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की विधि।
Suji Vegetable Cheela: सूजी वेजिटेबल चीला नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश है जो सभी को पसंद आती है। ये चीला टेस्टी तो है ही साथ ही खाने के बाद पेट को भारी महसूस नहीं कराता है। सूजी वेजिटेबल चीला को आप 10 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं। इसमें भरपूर सब्जियां डालकर इस चीले को आप पौष्टिकता से भरपूर कर सकते हैं।
सूजी वेजिटेबल चीला बनाने के लिए सूजी के अलावा दही और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे सूजी चीला फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भर जाता है। इसकी रेसिपी भी आसान है।
सूजी वेजिटेबल चीला बनाने के लिए सामग्री
सूजी – 1 कप
दही – ½ कप
टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
शिमला मिर्च – ½ कप बारीक कटी हुई
गाजर – ½ कप कद्दूकस की हुई
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
हल्दी – ¼ टीस्पून
जीरा – ½ टीस्पून
तेल – सेंकने के लिए
पानी – आवश्यकता अनुसार
नमक – स्वादानुसार
सूजी वेजिटेबल चीला बनाने का तरीका
सूजी वेजिटेबल चीला एक टेस्टी फूड डिश है जो आसानी से तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करें। पहले एक बर्तन में सूजी डालें। ऊपर से दही और थोड़ा सा पानी डालें। सभी चीजों को मिक्स कर स्मूद बैटर तैयार करें।
बैटर बनने के बाद उसे 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें। इसके बाद सब्जियां काट लें और बैटर में डालकर मिक्स करें। इसमें प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया आदि डाल सकते हैं।
बैटर में सब्जियां डालने के बाद उसमें हल्दी, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक भी मिक्स करें। जरूरत के मुताबिक बैटर में थोड़ा पानी बढ़ा भी सकते हैं।
अब एक नॉनस्टिक तवा गैस पर गर्म करें। इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर चारों और फैला दें। इसके बाद कटोरी से बैटर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल करते हुए फैलाकर चीला बनाएं।
चीले को धीमी आंच पर सेकते जाएं। एक तरफ से सुनहरा होने पर चीला पलटें और दूसरी तरह से भी क्रिस्पी होने तक सेकें। इसके बदा प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे सूजी वेजिटेबल चीला तैयार कर लें। इसे टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें।
