घर पर बनाएं इस आसान विधि के साथ वेज मन्चूरियन
वेज मन्चूरियन आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Aug 2017 9:19 AM GMT
वेज मन्चूरियन आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है। वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिए बनाए गए कोफ्ते की तरह ही बनाए जाते है।
लेकिन वेज मन्चूरियन के लिए जो सॉस बनाया जाता है, उसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है।
हरिभूमि तड़का कॉलम में राजीव नगर में रहने वाली सोनिया मन्चूरियन बनाने की विधि पेश कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें- स्पेशल डे पर बनाएं गरमा-गरम पंजाबी छोले कुलचेः रेसिपी
सामग्री-
- बन्द गोभी 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च 1 कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च 2 पिंच
- कार्न फ्लोर
- 4-5 टेबल स्पून सोया सॉस
- 1 छोटी चम्मच अजीनोमोटो
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनियां 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल
मन्चूरियन सॉस बनाने के लिए सामग्री-
- तेल 2 टेबल स्पून
- अदरक 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च 1- 2 (बारीक कटी हुई)
- कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
- सोया सॉस 1 टेबल स्पून
- टमाटो सॉस 2 टेबल स्पून
- चिल्ली सॉस 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- वेजिटेबल स्टाक 1 कप
- चीनी 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो 2 पिंच
- नमक स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- विनेगर 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ।
इसे भी पढ़ें- चाय के साथ खाएं होममेड क्रिस्पी वेज कटलेटः रेसिपी
विधि-
- किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजिए। सब्जियों को उबलते पानी में डालिए और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिए, सब्जियां एकदम नरम न हों।
- सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हें छान लीजिए और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिए, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिए प्रयोग में लाएंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे।
- हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइए।
- मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिए।
- कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिए, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए।
- मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिए। 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिए और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिए।
- सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिए। मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिए। मन्चूरियन सास बनाएंगे।
- कढ़ाई में तेल डालिए, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिए, थोड़ा सा भूनिए, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिए।
- कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खत्म होने तक घोलिए, घोल को मसाले में डालिए, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिए।
- हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिए, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिए।
- तरी में मन्चूरियन बाल डालिए और 1-2 मिनट तक पका लीजिए। गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story