Mooli Paratha: सर्दियो में मूली पराठा का लुत्फ उठाएं, स्वाद के साथ सेहत का मिलेगा डबल डोज़!

how to make mooli paratha at home
X

मूली पराठा बनाने का आसान तरीका।

Mooli Paratha Recipe: मूली पराठा एक स्वादिष्ट रेसिपी है जो सर्दी के दिनो में खूब पसंद की जाती है। जानते हैं मूली पराठा बनाने की आसान विधि।

Mooli Paratha Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही बाज़ार में ताज़ी मूली की भरमार दिखाई देती है और इसी मौसम में लोग मूली पराठे का भरपूर आनंद लेते हैं। गर्म-गर्म तवे से उतरते हुए मूली पराठे न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि पाचन और इम्यूनिटी के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। घर में बनने वाला यह सर्दियों का सुपरहिट नाश्ता हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

मूली पराठा बनाना आसान है, लेकिन सही नुस्खा और संतुलित मसालों का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। अगर stuffing में पानी कम निकले और आटा सही तरीके से बंधे, तो पराठे नर्म, स्वादिष्ट और परफेक्ट बनते हैं।

मूली पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 मूली (ग्रेट की हुई)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच नमक
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • घी या तेल - सेकने के लिए

मूली पराठा बनाने का तरीका

मूली पराठा एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ग्रेट की हुई मूली को हल्के हाथों से निचोड़कर उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें। इसमें हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक, अजवाइन और हरा धनिया मिलाएं।

मसालों के साथ मूली की स्टफिंग तैयार है। अब एक बाउल में गेहूं का आटा लें, थोड़ा नमक डालें और सामान्य पानी से नरम आटा गूंध लें। 10 मिनट ढककर रख दें, जिससे आटा सेट हो जाए।

आटे की लोई बनाएं, हल्का सा बेलें और बीच में तैयार स्टफिंग रखें। किनारों को बंद करके दोबारा बेलें। ध्यान रखें कि पराठा फटे नहीं। गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ थोड़ा तेल या घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। इसी तरह बाकी पराठे भी तैयार कर लें।

स्वाद और पोषण का डबल डोज मूली के पराठे सर्व करने के लिए रेडी हो चुके हैं। मूली पराठा दही, सफेद मक्खन या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story