How to Make Curd: सर्दियों में भी दही के ऊपर बनेगी मोटी परत, इस आसान ट्रिक से जमाएं

How to Make Curd: सर्दियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है दही जमाने की। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि ठंड में दही पतला रह जाता है या बिल्कुल नहीं जमता। खासकर अगर घर में मोटी मलाईदार परत वाला दही पसंद किया जाता हो, तो सर्दियों में यह काम और भी मुश्किल लगने लगता है।
लेकिन थोड़ी-सी समझदारी और सही तरीका अपनाकर ठंड के मौसम में भी बिल्कुल गर्मियों जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही जमाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी आसान घरेलू ट्रिक बताएंगे, जिससे सर्दियों में भी दही के ऊपर मोटी परत जमेगी और स्वाद भी लाजवाब रहेगा।
दही जमाने के लिए आवश्यक सामग्री
- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
- पुराना जमे हुए दही की जामन - 1 से 2 चम्मच
- ढक्कन वाला बर्तन या मिट्टी/स्टील का बर्तन
- साफ कपड़ा या थर्मस (वैकल्पिक)
दही तैयार करने की विधि
दूध को अच्छी तरह उबालें: सबसे पहले फुल क्रीम दूध को धीमी आंच पर अच्छी तरह उबाल लें। उबाल आने के बाद दूध को 4-5 मिनट तक पकने दें, ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए। इससे दही जमने पर उसकी परत मोटी बनती है।
दूध को हल्का गुनगुना होने दें: दूध को ज्यादा गर्म या बिल्कुल ठंडा न रखें। जब दूध उंगली डालने पर हल्का गर्म महसूस हो, तभी उसमें जामन डालें। ज्यादा गर्म दूध में जामन डालने से दही नहीं जमता।
जामन सही मात्रा में डालें: अब दूध में 1 से 2 चम्मच पुराना गाढ़ा दही डालें। सर्दियों में जामन की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। दूध को हल्के हाथ से चलाएं, ताकि जामन अच्छे से मिल जाए।
गर्म जगह पर रखें: दूध वाले बर्तन को ढक्कन से ढककर किसी गर्म जगह पर रखें। आप इसे गैस के पास, किचन कैबिनेट में या किसी मोटे कपड़े में लपेटकर रख सकते हैं। चाहें तो थर्मस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
बिना हिलाए जमने दें: दही जमते समय बर्तन को हिलाएं नहीं। 8 से 10 घंटे बाद दही जमकर तैयार हो जाएगा। अगर ज्यादा ठंड हो, तो इसे 12 घंटे तक भी रखा जा सकता है।
मोटी परत के लिए खास टिप्स
मोटी मलाईदार परत के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें। मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से भी दही ज्यादा गाढ़ा और स्वादिष्ट बनता है। जमने के बाद दही को तुरंत फ्रिज में रख दें, इससे उसकी परत बनी रहती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
