सुपरफूड: सुबह खाली पेट लहसुन क्यों खाना चाहिए? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

garlic benefits
X

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे एवं नुकसान। (Image-AI)

Garlic Benefits: लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। खाली पेट लहसुन खाने के बड़े फायदे मिल सकते हैं।

Garlic Benefits: ज्यादातर घरों में लहसुन के बिना सब्जी नहीं बनती है। इतना ही नहीं लहसुन का कई घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अपने औषधीय गुणों की वजह से लहसुन को सुपरफूड का दर्जा मिला हुआ है। आयु्र्वेद में लहसुन को रसायन के तौर पर रखा गया है और इसे खाली पेट खाने के कई लाभ बताए गए हैं। मशहूर एक्ट्रेस सोहा अली खान भी अपने दिन की शुरुआत खाली पेट कच्चा लहसुन खाकर करती हैं।

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। जानते हैं लहसुन खाने के फायदे एवं नुकसान।

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

डाइजेशन सुधारता है

खाली पेट लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह पेट के बैक्टीरिया को खत्म कर आंतों को साफ करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन एक नेचुरल उपाय है। रिसर्च के अनुसार, लहसुन रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर घटता है।

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है

लहसुन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर होती है।

डायबिटीज में उपयोगी

खाली पेट लहसुन का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-जुकाम, वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाव करता है।

लहसुन खाने के नुकसान

तेज गंध और मुंह की बदबू: ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से सांसों में दुर्गंध और पसीने से गंध आ सकती है।

पेट में जलन: कुछ लोगों को लहसुन से एसिडिटी, जलन या मतली हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।

ब्लड थिनिंग: लहसुन की प्रॉपर्टीज खून को पतला करने वाली होती हैं। इसीलिए किसी भी सर्जरी से पहले इसका सेवन रोक देना चाहिए।

एलर्जी की आशंका: बहुत से लोगों को लहसुन से स्किन रैश या एलर्जी हो सकती है।

अभिनेत्री सोहा अली खान भी करती हैं सेवन

फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर जागरूक अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में अपनी मॉर्निंग हेल्थ हैबिट का खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुबह खाली पेट एक कच्चा लहसुन चबाती हुई नजर आ रही हैं।

सोहा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "पिछले चार हफ्तों से मैं अपनी सुबह की शुरुआत एक छोटे से लहसुन के टुकड़े को खाकर कर रही हूं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, शरीर की सूजन कम करने और संपूर्ण हेल्थ बैलेंस के लिए बेहद फायदेमंद है।"

उन्होंने बताया कि वे लहसुन को अच्छे से चबाती हैं ताकि उसमें मौजूद एक्टिव कम्पाउंड एलिसिन पूरी तरह से रिलीज़ हो सके। इसके बाद वह उसे पानी से निगल लेती हैं। सोहा ने यह भी बताया कि अगर किसी को लहसुन चबाना कठिन लगता है, तो उसे पीसकर 10 मिनट रखने के बाद खा सकते हैं, जिससे वही लाभ मिलते हैं।

हालांकि, सोहा ने एक जरूरी सलाह भी दी – "अगर आप ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, पेट में गैस या जलन की समस्या है या सर्जरी की तैयारी में हैं, तो लहसुन का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।"

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लहसुन खाने के बाद सांस से गंध जरूर आती है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ इतने बेहतरीन हैं कि यह छोटी असुविधा नजरअंदाज की जा सकती है। मुंह की बदबू से बचने के लिए ब्रश और माउथवॉश ज़रूर करें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story