Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Parents Day Gift : अभिभावक दिवस पर माता-पिता को दें ये दिल को छू लेने वाले गिफ्ट

Parents Day Gift (पेरेंट्स डे गिफ्ट्स) जुलाई महीने के आखिरी रविवार को पेरेंट्स डे मनाया जाता है पेरेंट्स डे 2019 (Parents Day 2019) में 28 जुलाई 2019 को मनाया जाएगा, ऐसे में अगर आप भी माता-पता को उपहार देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं टॉप पेरेंट्स डे गिफ्ट्स आइडिया।

Parents Day Gift Idea पेरेंट्स डे गिफ्ट्स
X
Parents Day Gift Idea

Parents Day Gift : पेरेंटस डे 2019 में 28 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अपने पेरेंट्स को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, तो आज हम आपको उनके लिए खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं...

Parents Day Gift Idea



Parents Day Gift / Health Checkup of Parents

1. आज के दौर में मौसमी बीमारियों के अलावा गंभीर बीमारियां होना भी बेहद कॉमन हो गया है। ऐसे में पेरेंट्स की बढ़ती उम्र में उनकी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो जाता है। इसलिए आप इस पेरेंट्स डे पर उनका फुल बॉडी हेल्थ चेकअप करवाएं। जिससे समय पर बीमारी का इलाज हो सके।




Parents Day Gift / Books, Music Instruments

2.इस पेरेंट्स डे पर आप अपने माता-पिता को उनकी हॉबीज से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। अगर उन्हें पढ़ने-लिखने का शौक है, तो ऐसे में आप कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं और अगर म्यूजिक सुनना पसंद है, तो उन्हें सारेगामपा गीतों का कॉम्बो या कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट गिफ्ट कर सकते हैं।




Parents Day Gift / Quality Time

3.अगर आप अपने पेरेंट्स डे पर कुछ स्पेशल में गिफ्ट करना चाहते हैं, तो ऐसे में सबसे खास तोहफा है आपका कभी न लौटने वाला समय। जी हां, आप अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकालकर अपने पेरेंट्स के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताएं। इसमें आप उनसे बातें करें और उनके फेवरेट गेम साथ में खेल सकते हैं।




Parents Day Gift / Plan Date for Parents

4. आमतौर पर पेरेंट्स रिटायरमेंट के बाद अपना अधिकांश समय घर पर ही बिताते हैं। ऐसे में आप पेरेंट्स डे पर अपने माता-पिता को घर से बाहर किसी डेट पर भेजें। आपकी ये गिफ्ट उन्हें बेहद पसंद आएगी।




Parents Day Gift / Meeting with Friends of Parents

5. युवा तो अक्सर वीकएंड पर अपने दोस्तों से मिलने का प्लान बना लेते हैं। लेकिन आपके पेरेंट्स अपने दोस्तों से बहुत कम ही मिल पाते हैं। ऐसे में अगर आप पेरेंट्स डे पर अपने माता-पिता को खुश करना चाहते हैं, तो उनके दोस्तों के साथ कोई मीटिंग या गेट-टू-गेदर फिक्स करें।




Parents Day Gift / Go Outing With Parents

6.पेरेंट्स डे पर माता-पिता के साथ आउटिंग या पिकनिक आप जाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि इससे आपको और आपके पेरेंट्स को डेली रुटीन की लाइफ से थोड़ा चेंज मिलेगा। जिससे आपकी बॉडिंग और हेल्थ पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ेगा।




Parents Day Gift / Cook Food For Parents

7. अगर आप अपने पेरेंट्स को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं। तो ऐसे में कुकिंग न आने पर भी उनकी फेवरेट डिश बनाकर उन्हें खिलाएं। इसमें आप अपनी मम्मी या यूट्यूब की मदद ले सकते हैं। आपकी गिफ्ट का ये अंदाज और कोशिश उन्हें बेहद पसंद आएगी।





Parents Day Gift / Love Note and Flower for Parents

8.अक्सर हम अपने बिजी शेड्यूल में अपने पेरेंट्स को उनकी केयर, हेल्प, सपोर्ट और उनके प्यार को कभी तरजीह नहीं देते हैं। ऐसे में आप पेरेंट्स डे पर उन्हें अपनी फीलिंग्स और अपनी गलतियों के लिए माफी वाला एक लवनोट फूलों के साथ गिफ्ट करें।




Parents Day Gift / Parents to visit Pilgrimage

9. लेट नाइट ऑफिस की वजह से अक्सर पेरेंट्स के साथ रात का खाना खाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आप पेरेंट्स डे पर अपने माता-पिता को डिनर पर बाहर ले जाएं।




Parents Day Gift / Take Parents on a Dinner Date

10. आमतौर पर पेरेंट्स बढ़ती उम्र में तीर्थ यात्रा पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर कई दिनों से पेरेंट्स किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप पेरेंट्स डे पर उनकी फेवरेट जगह की बुकिंग करवाकर गिफ्ट करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story