सर्दियों में भी अपनी आंखों से बनाना है दीवाना, तो अपनाएं ये आई मेकअप टिप्स
विंटर में परफेक्ट, कंप्लीट आई मेकअप लुक चाहती हैं तो मेकअप टेक्नीक का ख्याल रखें। इसमें सीजन के हिसाब से प्रोडक्ट सेलेक्ट करें। जानिए, विंटर आई मेकअप टिप्स के बारे में।

X
वंशिकाCreated On: 27 Nov 2018 4:21 PM GMT
सर्दी के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में मेकअप भी अट्रैक्टिव लुक नहीं दे पाता है। अगर इस मौसम में आई मेकअप करना हो तो आपको टेक्नीक में चेंज लाना जरूरी है। साथ ही आई मेकअप में क्या ट्रेंड चल रहा है, इस बात का भी ख्याल आपको रखना होगा।
स्टेप्स हों सही
-आई मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉयश्चराइज करें।
-इसके बाद अपनी आंखों पर प्राइमर लगाएं और स्किन टोन से मिलते-जुलते कलर का फाउंडेशन लगाएं।
-ठंड के मौसम में हमेशा क्रीम बेस फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करें।
-सर्दियों में आई मेकअप में कलर सबसे इंपॉर्टेंट रोल निभाते हैं। ब्राउन, ग्रे कलर का इस्तेमाल आपकी आंखों को अट्रैक्टिव लुक देता है।
-विंटर में वॉटरप्रूफ मस्कारे का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि कई बार इस मौसम में आंखों से पानी आने लगता है। ऐसे में वॉटरप्रूफ मस्कारा खराब नहीं होता है।
-आप डबल आईलाइनर के ऑप्शन को भी चुन सकती हैं। जो भी लुक कैरी करें, उसे मस्कारे से उभारें। इस समय आप ब्राइट कलर का मस्कारा लगाएंगी तो अच्छा लगेगा। ब्लू, पर्पल और ऑरेंज जैसे कलर के ऑप्शन चुन सकती हैं।
यह भी पढ़ें : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने का ये है नया तरीका, इन बातों का रखें हमेशा ध्यान
-आईलाइनर में ब्लैक कलर को अवॉयड करें। इसमें चॉकलेट ब्राउन, फॉरेस्ट ग्रीन और नेवी ब्लू कलर के ऑप्शंस चूज करें।
-विंटर में क्रीम बेस्ड आईशैडो का इस्तेमाल करें। इससे आंखों की त्वचा पर नमी बनी रहती है।
-सर्दियों में अगर आप दिन में आई मेकअप कर रही हैं तो आई मेकअप में पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल करें और अगर रात को किसी पार्टी में जा रही हैं तो आई मेकअप को कलरफुल रखने के साथ हैवी भी रखें।
यह भी पढ़ें : किफायती दामों में चाहिए बेदाग और दमकती त्वचा, तो घर पर करें ये छोटा सा काम...
स्मोकी आई मेकअप
सर्द मौसम में अट्रैक्टिव लुक के लिए आप स्मोकी आई मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं। इस सीजन में डार्क आई मेकअप के जरिए आंखों को ज्यादा खूबसूरत और हाईलाइट किया जा सकता है, इससे चेहरे पर ग्लो भी नजर आता है। ठंड के मौसम में ब्लैक और ब्राउन आईशैडो से आंखों को स्मोकी लुक आसानी से दिया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- eye makeup tips eye makeup tips dark skin eye makeup tips beginners eye makeup tips small eyes eye makeup tips hooded eyes eye makeup tips big eyes eye makeup tips small eyes with pictures eye makeup tips small eyes in Hindi eye makeup tips older women eye makeup tips over 50 eye makeup tips deep set eyes eye makeup tips green eyes eye makeup tips chemo patients eye makeup tips Asian eyes eye makeup tips seniors eye makeup tips drooping eyelids eye makeup tips droopy eyes मेकअप टिप्स
Next Story