Mehndi Design: गोल टिक्की से मोर डिजाइन.. दिवाली पर हाथों में रचाएं ये खास मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ

Mehndi Design
Mehndi Design For Diwali 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास और धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार सिर्फ मिठाइयों तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि इस दिन बच्चों से लेकर बड़े नए-नए कपड़े पहनकर खूब सजते-धजते हैं। ऐसे में महिलांए और लड़कियां भी खूब श्रृंगार करती हैं। दिवाली के मौके पर ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ हाथों में मेहंदी रचाना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए सेलिब्रेटी से लेकर आम लोग तक दिवाली के शुभ अवसर पर मेहंदी जरूर लगवाते हैं। ऐसे में हम यहां दिवाली के लिए कुछ खास और यूनिक मेंहदी डिजाइन आईडिया लेकर आए है, जिन्हें आप अपने हाथों में रचा सकती है। आइए देखें।
दिवाली के बेस्ट मेहंदी डिजाइन आईडिया वीडियो
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
गोल टिक्की डिजाइन हाथों में काफी सुंदर लगते हैं। इन्हें बनाना काफी आसान है, बिना किसी औऱ की मदद के आप इन्हें मिनटों में क्रिएट कर सकती हैं। किसी चूड़ी या कड़े की मदद से पहले एक गोला बनाए फिर उसे अपनी क्रिएविटी दिखाते हुए अच्छे से फिल करें। औऱ आप इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस वीडियो के जैसे आस-पास पत्ती के डिजाइन को भी उकेर सकती हैं।
मोर वाली मेंहदी डिजाइन
मोर वाली मेहंदी डिजाइन हो या फिर रंगोली इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। यदि दिवाली पर आप सबसे खास और सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इस प्रकार के डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।
कमल वाली मेहंदी
साल 2025 की सबसे ट्रेंडिंग और पसंदीदा मेहंदी कमल वाले डिजाइन है। पूरे साल महिलाओं और लड़कियों के बीच इन डिजाइन्स को खासा पसंद किया गया है। ऐसे में आप भी इस तरह के पैटर्न को दिवाली पर ट्राय कर सकती हैं।
राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
यदि आपको हाथों में सुंदर आकृति वाले डिजाइन पसंद है, तो राजस्थानी डिजाइन जरूर ट्राय करें। इनमें आप दिया, लक्ष्मी मां या कुबेर जी का फोटो या डिजाइन क्रिएट करके एक सबसे खास मेहंदी बना सकती हैं। यहां दिखने में काफी सुंदर लगेगी।
भरवा मेंहदी डिजाइन
दिवाली के मौके पर वैसे तो सभी तरह की मेहंदी अच्छी लगती हैं, लेकिन भरवां मेहंदी की बात ही अलग है। लेकिन इसे बनाने में काफी समय और मेहनत लगती हैं। लेकिन यदि आपको इस तरह के डिजाइन पसंद है तो दिवाली के मौके पर ऐसे डिजाइन जरूर ट्राय करें।
मिनीमल मेहंदी डिजाइन
यदि आपको मेहंदी लगाना ज्यादा पसंद नहीं हैं, तो मिनीमल मेंहदी डिजाइन रचा सकती हैं। यह डिजाइन भी काफी सुंदर और एस्थेटिक दिखते है, जिन्हें बनाना काफी आसान है।
