Rajasthan Places: राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत देखने 6 जगहों पर जाएं, ऐतिहासिक धरोहरें दिल कर देंगी खुश

rajasthan famous places in hindi
X

राजस्थान में घूमने के लोकप्रिय स्थान।

Rajasthan Places: राजस्थान में घूमने के लिए वैसे तो कई जगहें हैं, लेकिन कुछ स्थल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Rajasthan Places: राजस्थान अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विशेष स्थान रखता है। यह राज्य पर्यटन स्थलों की नगरी भी कही जा सकती है। यहां का समृद्ध इतिहास, भव्य महलों, किलों और सांस्कृतिक विरासत किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। यहां की वास्तुकला, रंग-बिरंगे मेलों और पारंपरिक लोक नृत्यों ने दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित किया है।

जयपुर से लेकर जैसलमेर तक राजस्थान का हर कोना कुछ न कुछ इतिहास अपने में समेटे हुए है। आप राजस्थान घूमने की सोच रहे हैं तो यहां 6 शहरों का रुख कर सकते हैं। यहां घूमकर आप हमेशा के लिए यादें अपने भीतर समेटकर वापस लौटेंगे।

राजस्थान में घूमने वाले 6 लोकप्रिय पर्यटन स्थल

जयपुर (पिंक सिटी): राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी गुलाबी इमारतों की वजह से 'पिंक सिटी' के नाम से भी फेमस है। यहां आमेर किला, हवा महल, जल महल और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां का पारंपरिक हस्तशिल्प, गहनों और राजस्थानी कपड़े पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। जयपुर यूनेस्को विश्व धरोहर शहर भी है।

उदयपुर (लेक सिटी): उदयपुर को 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है। यह शहर अपनी झीलों और महलों के लिए लोकप्रिय है। यहां का सिटी पैलेस, पिछोला झील और सज्जनगढ़ किला प्रमुख अट्रैक्शन हैं। यह शहर अरावली की पहाड़ियों से घिरा है और यहां कि नेचुरल ब्यूटी किसी का भी दिल जीत लेती है। वैडिंग और फिल्मों की शूटिंग के लिए भी यह लोकप्रिय जगह बन चुकी है।

जैसलमेर (गोल्डन सिटी): थार रेगिस्तान के बीच बसा जैसलमेर अपनी पीली बलुआ पत्थर की इमारतों के कारण 'गोल्डन सिटी' कहलाता है। यहां का जैसलमेर किला, पटवों की हवेली और सैम के रेत के टीले सैलानियों को रोमांचित करते हैं। ऊंट सफारी और स्थानीय कार्यक्रमों का आयोजन इसे और भी खास बनाता है। यहां के सनसैट का नजारा बेहद खास होता है।

जोधपुर (ब्लू सिटी): जोधपुर अपनी नीली गलियों और विशाल मेहरानगढ़ किले के लिए जाना जाता है। यह शहर रेगिस्तान से सटा है। यहां ऐतिहासिक हवेलियों, बाजारों व मंदिरों की भरमार है। उम्मेद भवन पैलेस और जसवंत थड़ा इसके प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। जोधपुर का खानपान भी पर्यटकों को बहुत भाता है, विशेषकर मिर्ची बड़ा और घेवर।

माउंट आबू (एकमात्र हिल स्टेशन): माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है जो अरावली की पहाड़ियों में स्थित है। यहां का नक्की झील, गुरु शिखर और दिलवाड़ा जैन मंदिर मुख्य आकर्षण हैं। यह हिल स्टेशन गर्मी में बहुत आबाद रहता है। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यह धार्मिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण जगह है।

पुष्कर (धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी): पुष्कर शहर ब्रह्मा मंदिर की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां का हर साल लगने वाला पुष्कर मेला भी बहुत लोकप्रिय है। यह पवित्र पुष्कर झील के किनारे बसा है और हिन्दू तीर्थ यात्रियों के लिए एक प्रमुख स्थान है। यहां ऊँट मेला, लोक संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प प्रदर्शनी जैसे आयोजनों से पर्यटक आकर्षित होते हैं। पुष्कर विदेशी सैलानियों के बीच भी खासा लोकप्रिय है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story