Apple Benefits: रोज़ एक सेब खाएं, 6 परेशानियां दूर भगाएं! कमाल के फायदे करेंगे हैरान

सेब खाने के 6 बड़े फायदे।
Apple Benefits: रोजाना एक सेब का सेवन शरीर को कई चौंकाने वाले फायदे दे सकता है। इस फल के गुणों का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डॉक्टर बीमारियों से बचने के लिए रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो इस फ्रूट को बेहद लाभकारी बना देते हैं।
रेगुलर सेब खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, इसके साथ ही ये फल वजन घटाने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। जानते हैं सेब खाने के 6 बड़े फायदों के बारे में।
सेब खाने के 6 बड़े फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाता है
सेब में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। सेब फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
सेब में सॉल्यूबल फाइबर और पोटैशियम काफी मत्रा में होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सेब रेगुलर खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
वजन घटाने में मददगार
सेब कम कैलोरी वाला और हाई फाइबर फ्रूट है, जो पेट लंबे वक्त तक भरा रखता है। सेब खाने के बाद ओवरईटिंग की आशंका कम हो जाती है और वजन नियंत्रित रहता है। डाइटिंग करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है।
डाइजेशन सुधारता है
सेब में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। यह आंतों की सेहत को बनाए रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है।
डायबिटीज कंट्रोल में मददगार
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा घटता है।
त्वचा और बालों के लिए अच्छा
सेब में मौजूद विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग और बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। यह झुर्रियों और एजिंग साइन को कम करते हैं और स्किन को नेचुरल नमी प्रदान करते हैं।
(Disclaimer- इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
