Bone Health: बेजान हड्डियों में नई ताकत ला देंगी 3 चीजें, बढ़ती उम्र का नहीं दिखेगा असर!

foods keeps bone strong
X

हड्डियों को मजबूती देने वाली चीजें। 

Bone Health: बढ़ती उम्र में हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसमें तीन चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।

Bone Health: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमज़ोरी आ जाना एक आम समस्या है। खासकर महिलाओं में 40 की उम्र के बाद कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में जरा-सी चोट पर फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते सही आहार लिया जाए तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ खास चीजें ऐसी हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इनका रेगुलर इस्तेमाल बढ़ती उम्र के असर को कम कर सकता है।

3 चीजों से मजबूत बनेंगी हड्डियां

तिल के बीज: तिल कैल्शियम का सबसे अच्छा नेचुरल सोर्स होता है। रोजाना तिल का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती बनी रहती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बोन्स से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। इसमें मैग्नीशियम और जिंक भी होता है, जो हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। रोजाना एक गिलास दूध पीने से न सिर्फ हड्डियां स्वस्थ रहती हैं, बल्कि मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।

शतावरी: शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो हड्डियों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें कैल्शियम, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करते हैं। यह खासकर महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाने और उम्र बढ़ने पर आने वाली कमजोरी को कम करने में मदद करती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story