Logo
election banner
Haryana Judicial Recruitment Result 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

Haryana Judicial Recruitment Result 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मास्टर कॉपी प्रश्न पत्र की अंतिम आंसर की अपलोड कर दी गई है।

मुख्य परीक्षा की शॉर्टलिस्ट कब होगी जारी
बता दें, हरियाणा लोक सेवा आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी करेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार परिणाम कंप्यूटर जनरेटेड होंगे। इसकी तैयारी में उचित सावधानी बरती गई है, लेकिन गलती हो सकती है। समिति किसी भी गलती को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

इस भर्ती के माध्यम 174 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी को शुरू की गई जो 31 जनवरी, 2024 तक चली थी। प्रारंभिक परीक्षा 3 मार्च, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा की अवधि 02 घंटे तय थी। परीक्षा में 125 प्रश्न पूंछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक 4 अंक का था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.8 अंक यानी 20% या कहें 1/5 अंक की माइनस मार्किंग थी।

मुख्य परीक्षा प्रकार
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा 900 अंको की रहेगी, जिसमें पांच लिखित पेपर शामिल किए गए हैं। परीक्षा व्यक्तिपरक/कथात्मक होगी।  भाषा पेपर को छोड़कर परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी। 

5379487