10 करोड़ बार देखा गया ये भोजपुरी गाना, अश्लील डांस स्टेप ने मचाया हंगामा
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे इस गाने में जबरदस्त डांस कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्में और गीत भी रिकॉर्ड बनाते रहे हैं। हाल में एक भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के इस गीत ने यू-ट्यूब पर नया रिकार्ड बना दिया है। इन दोनों के डांस के एक वीडियो को Youtube पर 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुका है। ये गाना आठ महीने पहले रिलीज हुआ था। खास बात ये कि इससे पहले किसी भी भोजपुरी सॉन्ग को इतने व्यूज नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें- Video: बिग बॉस में बेशर्मी से एक-दूसरे को किस करते रहे बंदिगी-पुनीश
पवन और आम्रपाली का ये वीडियो भोजपुरी फिल्म 'सत्या' का है। इस वीडियो को प्रमोशनल सॉन्ग के तौर पर यूज किया गया था। फिलहाल, इस वीडियो को 100,290,671 views मिल चुका है। वीडियो को यू-ट्यूब पर Wave Music ने 27 मार्च 2017 को पब्लिश किया था।
पवन और आम्रपाली का यह गाना है 'राते दिया बुता के'। ये फिल्म 10 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह थी। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत कुमार हैं जिसे श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग बिहार और उत्तर प्रदेश के कई लोकेसन्स पर की गई थी।
पवन सिंह बिहार के आरा जिला के रहने वाले हैं। पवन सिंह को भोजपुरी सॉन्ग 'लालीपॉप लागेलू' से जबर्दस्त ख्याति मिली थी। आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। इन्होंने काफी कम वक्त में भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App