Bigg Boss OTT: भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अक्षरा सिंह ने उठायी आवाज़, एक्ट्रेस ने लगा दी दिव्या की क्लास, देखें जबरदस्त वीडियो
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, उनकी फिल्में और गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। अक्षरा सिंह के गानें रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस 'बिग बॉस ओटीटी' में अपने जलवे दिखा रही हैं। वह 'बिग बॉस' के डिजीटल शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। तो इस वीकेंड की वॉर में अक्षरा ने शो के होस्ट करण जौहर के सामने अपने तीखे तेवर का ट्रेलर दिखाया है।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, उनकी फिल्में और गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। अक्षरा सिंह के गानें रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियोज के जरिए खूब धमाल मचाती है। इन दिनों एक्ट्रेस 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में अपने जलवे दिखा रही हैं। वह 'बिग बॉस' (Bigg Boss 15) के डिजीटल शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। तो इस वीकेंड की वॉर में अक्षरा ने शो के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) के सामने अपने तीखे तेवर का ट्रेलर दिखाया है। एक्ट्रेस ने इस दौरान कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal) की तगड़ी क्लास लगा दी है। यहां देखिए एक्ट्रेस का वीडियो....
अक्षरा सिंह को उनके बिंदास अंदाज के लिए भी जाना जाता है। तो एक्ट्रेस का ये अंदाज शो में भी फीका नहीं पड़ा है। शो में अक्षरा ने करण के सामने दिव्या पर जोरदार वार किया है। एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इस शो की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गयी है, जिसमें अक्षरा अपने करारे तेवर दिखाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में अक्षरा ने कहा है कि भोजपुरी को कम आंकते हुए ये लोग, इधर एक्ट्रेस बोल ही रही होती है कि बीच में दिव्या बोलने लगती है। जिस पर करण दिव्या को चुप करा देते हैं। इसके बाद अक्षरा कहती हैं कि ऐसे ही डॉमेनिटे करती हैं ये सबको भोजपुरी के स्तर को ये लोग कम बताते हैं। इसके बाद अक्षरा तेज़ आवाज में कहती हैं कि भोजपुरी का स्तर अपने आप में बहुत बड़ा है। ये अपने आप को सुपरस्टार कहने वाले लोग ये बताए न कि भोजपुरी किस स्तर पर है, ये हम इनसे बात करेंगे तो हम नीचे हो जाएंगे। हम खुद फक्र से कहते हैं कि हम बहुत बड़े हैं।
आगे एक्ट्रेस कहती है, "हमें पता है हमारे संस्कार, हमारी तमीज़, हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति क्या है। तो मुझे इनसे जाननें की जरूरत नहीं हैं सर बहुत बहुत शुक्रिया।" अक्षरा की इस बात पर करण रिएक्ट करते हुए कहते हैं कि मै बहुत सालों से सिनेमा का हिस्सा हूं और मै सारी इंडस्ट्री का सम्मान करता हूं। करण इसके आगे कहते हैं कि ये कोई हिंदी सिनेमा नहीं है। ये भारतीय सिनेमा है जिसमें हिंदी, बांग्ला, तमिल, कन्नड़, भोजपुरी और ऐसी ही कई इंडस्ट्री शामिल है और हमें सबका सम्मान करना चाहिए।