Bigg Boss 13: इस बार सोमवार होगा 'वीकेंड का वार', सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar ) लेकर सलमान खान (Salman Khan) इस बार सोमवार को हाजिर होंगे। इसकी जानकारी कलर्स टीवी ने एक प्रोमो वीडियो के जरिए दी। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घर वालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे।

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। दर्शकों को जो कनेक्शन बनता दिखाई देता है, उसी जोड़ी में अलगे पल लड़ाई देखने को मिल जाती है। इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। टास्क का नाम था 'बीबी टॉय फैक्टरी' (BB Toy Factory Task).. घरवालों की लापरवाही के कारण ये टास्क रद्द हो गया। जिसके चलते इस 'वीकेंड का वार' (Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on
लेकिन ये 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) आपको इस हफ्ते शनिवार रात 9 बजे तो देखने को मिलेगा ही, लेकिन रविवार के बदले 'वीकेंड का वार' सोमवार रात 10 बजे ऑन एयर होगा। इसकी जानकारी कलर्स टीवी ने दी। दरअसल, कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Colours TV) पर एक प्रोमो शेयर किया। जिसमें बताया गया कि इस बार 'वीकेंड का वार' शनिवार और सोमवार को आएगा। आमतौर पर 'वीकेंड का वार' शनिवार और रविवार को दिखाया जाता है।
आपको बता दें कि 'बीबी टॉय फैक्टरी' टास्क के जरिए बिग बॉस ने घर की लड़कियों को 'फिनाले का टिकट' पाने का एक सुनहरा मौका दिया था। इस टिकट के जरिए कोई एक फीमेल कंटेस्टेंट सीधा फिनाले में पहुंच सकती थी। जिसके चलते वो नॉमिनेशन टास्क से भी सुरक्षित हो सकती थी। लेकिन घरवालों ने इस टास्क में कोई रुचि नहीं ली.. बल्कि टास्क के रद्द होने का इंतजार करने लगे।
टास्क में घरवालों की सुस्ती और लापरवाही देख बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही टास्क में घरवालों के रवैये की निंदा भी की थी। खैर देखना ये होगा कि क्या फिनाले के टिकट के लिए बिग बॉस घरवालों को फिर से मौका देंगे और इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान किस कंटेस्टेंट को निशाने पर लेते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App