18 अक्टूबर 2019 मनोरंजन समाचार : लीवर प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन, जेल भेजे गए बिग बॉस के ये दो कंटेस्टेंट , पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें लीवर से जुड़ी समस्या है। वहीं बिग बॉस के घर में काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। घर में जेल का खेल शुरू हुआ और इस खेल में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल फंस गए। दोनों को जेल में बंद किया गया।

1- अस्पताल में भर्ती अमिताभ- बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए ए़़डमिट किया गया है। उन्हें लीवर से जुड़ी समस्या है। अमिताभ बच्चन का लीवर सिर्फ 25 फीसदी काम कर रहा है। जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
2- 'बिग बॉस' की खबरें- बिग बॉस में जेल तैयार हो गई है और इस जेल के पहले कैदी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला निकले। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों से आपसी सहमति से किसी दो कटेंस्टेंट को जेल भेजने के लिए नाम बताने को कहा। इस दौरान रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर लड़ाई हुई और आखिर में घरवालों ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को जेल में डाल दिया।
3- 'कौन बनेगा करोड़पति' की खबरें- शो में आंचल कुमार गुप्ता ने हॉट सीट पर कब्जा जमाया। आंचल कुमार ने 25 लाख रुपए के सवाल पर गेम क्विट कर दिया। जिसके चलते वो 12 लाख 50 रुपए ही जीत पाए। आंचल गुप्ता से 25 लाख रुपए के लिए सवाल पूछा गया था कि 'कौन से ब्रिटिश नागरिक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नहीं रहे?' इस सवाल का आंचल गुप्ता को जवाब नहीं पता था... इसलिए उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला लिया।
4- विक्की कौशल की गजब विश- बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने अपनी इच्छा बताते हुए कहा कि वो रणवीर सिंह को 'बिग बॉस 13' के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर भेजना चाहते है। दरअसल, IIFA अवार्ड्स में आयुष्मान खुराना के सवालों का जवाब देते हुए विकी कौशल ने अपनी ये इच्छा जाहिर की।
5- कार्तिक और सारा का ब्रेकअप- कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशन की खबरें अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। लेकिन अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, और वो खुद को बिजी रखने की कोशिश में जुटे है। आपको बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग खत्म कर ली है।
6- प्रिया अहूजा की बेबी शावर पार्टी- कपिल शर्मा के बाद अब बेबी शावर पार्टी की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया अहूजा ने बेबी शावर पार्टी ऑर्गेनाइज की। जिसके फोटो खूब वायरल हो रहे है। फोटोज में प्रिया अहूजा का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है।
7- 'वॉर' का कलेक्शन- 'वॉर' ने इस हफ्ते 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बात अगर बीते तीन दिनों की करें तो फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यानी फिल्म ने 16वें दिन 274 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
8- देसी गर्ल का करवा चौथ- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपना पहला करवाचौथ मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर किए। फोटोज में प्रियंका शर्ट पहनी हुई है और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। शेयर करते हुए प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मैं और मेरे दोस्त, हैप्पी करवाचौथ'..
9- बेटी के साथ अक्षय ने किया ट्रेन में सफर- बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ मुंबई एक्सप्रेस से सफर किया। इस दौरान 'हाउसफुल 4'फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू, मीडिया मौजूद थी। मुंबई से रवाना हुई ये ट्रेन गुरुवार को दिल्ली पहुंची। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर दी।
10- जान से मारने की मिली धमकी- मलयालम फिल्मों के एक्टर शेन निगम में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'वेयिल' के लिए शेन निगम शूटिंग कर रहे थे, लेकिन एक शेड्यूल पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी एक और फिल्म 'कुर्बानी' की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी थी। जिसके चलते उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App