Tejasswi Prakash: सैलून से बाहर निकलते हुए नजर आईं तेजस्वी प्रकाश, देखिए खूबसूरत लुक

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का ट्रेडिशनल लुक (Image: varindertchawla)
Tejasswi Prakash: ग्लैमर, मुस्कान और सादगी, ये तीनों शब्द अगर किसी एक चेहरा पर साथ दिख जाएं, तो वह है तेजस्वी प्रकाश, हमेशा की तरह इस बार भी तेजस्वी ने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। हाल ही में वह मुंबई के एक मशहूर सैलून के बाहर नजर आईं, जहां उनका लुक और मीडिया के साथ उनका प्यारा व्यवहार चर्चा का विषय बन गया।
सैलून के बाहर दिखा तेजस्वी का नया लुक
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तेजस्वी प्रकाश को मुंबई के एक प्रसिद्ध सैलून से बाहर निकलते देखा गया। कैमरों की भीड़ के बीच भी उन्होंने बेहद शालीनता से पपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पहले तो उन्होंने मुस्कुराकर सबको जवाब दिया, लेकिन जब कैमरे उन पर ज़्यादा फोकस होने लगे, तो वह हल्की सी झिझक के साथ मुस्कुराती दिखीं। उनकी यह सादगी भरी मुस्कान फैंस के दिलों को छू गई।
मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
तेजस्वी ने इस मौके पर बेहद खूबसूरत मेकअप किया हुआ था। उनके गालों पर हल्का गुलाबी ब्लश, आंखों पर आईलाइनर और होंठों पर ग्लॉसी लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। उनका मेकअप न तो भारी था और न ही बहुत हल्क, एकदम संतुलित और सुंदर लग रहा था।
स्टाइलिश लुक में छाई तेजस्वी
तेजस्वी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्के रंग का पर्स कैरी किया, गले में एक खूबसूरत डायमंड नेकलेस और पैरों में सफेद हील्स पहनीं। उनके खुले, हल्के लहराते बाल चेहरे के आसपास गिर रहे थे, जिससे उनका चेहरा और भी निखरकर सामने आ रहा था। फैंस ने उनके इस लुक को बेहतरीन बताया।
रियलिटी शो में दिखाया था जलवा
सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि तेजस्वी ने अपने टैलेंट से भी दर्शकों का दिल जीता है। साल 2025 में उन्होंने रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में हिस्सा लिया और दूसरी रनर अप रहीं। खाना बनाने की उनकी कला ने सबको हैरान कर दिया। इसके अलावा वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, मास्टरक्लास, सुपर डांसर, इंडियन आइडल के पंद्रहवें सीजन और पति पत्नी और पंगा में भी नजर आईं।
करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप
तेजस्वी और करण कुंद्रा की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है और फैंस उनकी केमिस्ट्री पर फिदा हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि लाफ्टर शेफ्स 3 में यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित ही यह दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
तेजस्वी की लोकप्रियता का सफर
‘नागिन’ जैसे सिरीयल और रियलिटी शोज में तेजस्वी प्रकाश ने हर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने साबित किया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज वह सिर्फ एक टीवी अभिनेत्री नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का हर अंदाज़, चाहे वह ग्लैमरस लुक हो या सादगी भरी मुस्कान, लोगों को अपनी ओर खींच लेता है। वह न सिर्फ अभिनय में माहिर हैं, बल्कि अपनी वास्तविकता और आत्मीयता से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। सैलून के बाहर उनका यह नया बताता है कि, वे सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी चमकती हुई एक ‘स्टार’ हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
