Logo
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' का जादू बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच आमिर खान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अब तक धुरंधर और इसका दूसरा भाग नहीं देखा, लेकिन इससे पहले ही उनका बयान चर्चा में है।

Dhurandhar 2: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सितारों का भी खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच सुपरस्टार आमिर खान ने भी फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘अभी फिल्म नहीं देखी, लेकिन खूब तारीफ सुनी’

हाल ही में दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए आमिर खान। इस दौरान ANI से बातचीत में आमिर ने कहा- “मैंने अभी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन इसके बारे में सिर्फ तारीफ ही सुन रहा हूं। ‘धुरंधर 1’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैं पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर जताई खुशी

इसी दौरान आमिर ने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर के दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन होने पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि फिल्म को इस मंच पर दिखाया जा रहा है, खासकर तब जब यह फेस्टिवल का पहला साल है।

‘सितारे जमीन पर’ पिछले साल रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। करीब 90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 267 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

वहीं, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 7 दिनों में भारत में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुका है।

भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 623 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। यह कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है और जल्द ही नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। इससे पहले इसका पहला भाग भी 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुका है और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार है।
 

7