Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Swara Bhasker Wedding: स्वरा भास्कर ने SP नेता फहाद अहमद से रचाई शादी, वीडियो शेयर कर बयां की Love Story

Swara Bhasker Wedding: स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ शादी कर ली है। इस जानकारी के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। अगर आप भी विश्वास नहीं कर पार रहे हैं, तो देखें दोनों की लव स्टोरी की वीडियो।

swara bhasker got married with boyfriend fahad ahmad actress also shared love story
X

स्वरा भास्कार ने रचाई फहद अहमद से शादी

Swara Bhaskar Wedding: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आखिरकार अभिनेत्री को अपने सपनों को राजकुमार मिल ही गया है। जी हां, आप भी हैरान हो सकते हैं कि बगैर किसी चर्चा के अचानक एक्ट्रेस ने शादी क्यों कर ली है। स्वरा ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें दोनों की लव स्टोरी की पूरी दास्तां भी देखने को मिल रही है।

फहद अहम की दुल्हनियां बनी स्वरा

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने एक बार फिर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। स्वरा की ओर से शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी लव स्टोरी प्रोटेस्ट से शुरू हुई। इसके बाद फहद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में बुलाया। इसका जवाब देते हुए स्वरा ने ट्विटर पर लिखा था कि दोस्त मैं मजबूर हूं। शूटिंग से निकल नहीं पाऊंगी और मुझे माफ कर देना, तुम्हारी शादी में मैं जरूरी आऊंगी। खैर, किसे पता था कि स्वरा को फहाद की शादी में उनकी दुल्हन के रूप में देखा जाएगा।

प्रोटेस्ट से शुरू हुई थी स्वरा की लव स्टोरी

स्वरा ने वीडियो में बताया कि साल 2019 में प्रोटेस्ट के दौरान ही दोनों की मुलाकात आपस में हुई थी। इसके बाद समय के साथ दोनों की पहले दोस्ती हुई। फिर देखते ही देखते दोनों के दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। आखिरकार दोनों की बात शादी तक पहुंच गई। स्वरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि कई बार आप बड़ी चीजों की ओर देखते हो और उन चीजों पर फोकस करते हैं, जो आपके बेहद करीब होती है। हम प्यार ढूंढ रहे थे, लेकिन मुझे पहले दोस्ती मिली और बाद में प्यार। फहाद जिरार अहमद, तुम मेरे दिल में हो। मेरे दिल में उथल पुथल है, लेकिन यह सिर्फ तुम्हारा है।


और पढ़ें
Next Story