Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अब इस सुपरस्टार की फिल्म में नजर आएंगी खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक स्माल टाउन गर्ल का किरदार निभाएंगी।

अब इस सुपरस्टार की फिल्म में नजर आएंगी खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर
X

आशिकी 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म हसीना भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल न मचा पाई हो, लेकिन इसके बावजीद उनकी झोली में इतनी फिल्में हैं कि वह अपने फैंस पर अपना जादू कभी कम नहीं होने देंगी।

श्रद्धा को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनते ही बाकी बॉलीवुड हसीनाओं की नींदे उड़ सकती हैं।

राजकुमार राव के साथ आएंगी नजर-

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दिनेश विजान एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आने वाले हैं। जिसमें वह राजकुमार राव को हीरो के रोल के लिए कास्ट कर रहें हैं। फिल्म की कहानी को राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने लिखा हैं।

अब खबर यह हैं कि फिल्म में लीड हिरोइन के रोल के लिए श्रद्धा कपूर का नाम फाइनल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Happy New Year: 2018 में बॉलीवुड के ये सितारें देंगे एक दूसरे को मात

स्माल टाउन गर्ल का निभाएंगी किरदार-

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक स्माल टाउन गर्ल का किरदार निभाएंगी। फिल्म में श्रद्धा का किरदार काफी रहस्यों से भरा होगा। यह ऐसा रोल है जो अब तक श्रद्धा ने अपनी किसी भी फिल्म में नहीं निभाया हैं।

श्रद्धा की आने वाली फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वह प्रभास स्टारर साहो और साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आएंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story