Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दामाद-ससुर के बीच खट्टी-मीठी तकरार है ‘मंगलम दंगलम- कभी प्‍यार कभी वार’

नया शो ‘मंगलम दंगलम- कभी प्‍यार कभी वार’ छोटे परदे पर धूम मचा रहा है। इस शो में ससुर और दामाद के बीच के ‘दंगल’ को हास्‍यप्रद रूप से दिखाया गया है।

दामाद-ससुर के बीच खट्टी-मीठी तकरार है ‘मंगलम दंगलम- कभी प्‍यार कभी वार’
X

नया शो ‘मंगलम दंगलम- कभी प्‍यार कभी वार’ छोटे परदे पर धूम मचा रहा है। विनियार्ड्स फिल्‍म्‍स के अश्विनी यार्डी इस शो के निर्माता हैं। इस शो में ससुर और दामाद के बीच के ‘दंगल’ को हास्‍यप्रद रूप से दिखाया गया है।

इस शो का प्रसारण 13 नवंबर से सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे सोनी सब पर शुरू हो गया है। इस शो की कहानी एक होने वाले दूल्‍हे अर्जुन और उसके संभावित ससुर संजीव सकलेचा के इर्द-गिर्द घूमती है।

एक ओर ज‍हां अर्जुन संजीव के सामने यह साबित करने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है कि वह उसकी बेटी के लिए सबसे अच्‍छा लड़का है। वहीं दूसरी ओर, संजीव को लगता है कि उसकी राजकुमारी को इस दुनिया का सबसे अच्‍छा लड़का मिलना चाहिए।

नागार्जुन कुट्टी या अर्जुन (करणवीर शर्मा) का ताल्‍लुक इंदौर में रहने वाले एक दक्षिण भारतीय परिवार से है। वह एक हैंडसम एलिजिबल बैचलर और पेशे से वकील है। वह इस शो में एकमात्र समझदार इंसान है।

अर्जुन का सामना एक सीधी-सादी और उन्‍मुक्‍त मिजाज वाली लड़की रूमी (मनीषा रावत) से होता है। समय गुजरने के साथ अर्जुन और रूमी की नजदीकियां बढ़ती जाती है और अर्जुन को उससे प्‍यार हो जाता है।

रूमी के पिता संजीव सकलेचा, (मनोज जोशी) एक अपर मिडलक्‍लास बिजनेसमैन हैं। संजीव एक सेल्‍फ मेड मैन है और उसकी कड़ी मेहनत ने आज शहर में उसे एक अच्‍छा दर्जा दिलाया है।

रूमी को उसके पिता ने एक राजुकमारी की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया है। सीरियल के अन्य कलाकारों में अंजलि गुप्‍ता, अनीता कुलकर्णी, अभय कुलकर्णी शुभा खोटे, कृतिका शर्मा, प्रविष्‍ट मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story