Har Rashi Ke Isht Dev: अपनी राशिनुसार करें देवों की पूजा तो मिलेगी सफलता, जानें कौन हैं आपके इष्ट देव

Har Rashi Ke Isht Devi Devta
X
राशि के आधार पर ही व्यक्ति के इष्ट देव का अंदाज भी लगाया जा सकता है।
ज्योतिष विज्ञान कहता है कि व्यक्ति के जन्म से लेकर अंत तक उसके ग्रह-नक्षत्र का प्रभाव बना रहता है। जन्म के अवसर पर गोचर और चंद्रमा की स्तिथि ही व्यक्ति का राशि निर्धारण क

Zodiac God List: हर व्यक्ति के जीवन में उसके ग्रह-नक्षत्र का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष विज्ञान कहता है कि व्यक्ति के जन्म से लेकर अंत तक उसके ग्रह-नक्षत्र का प्रभाव बना रहता है। जन्म के अवसर पर गोचर और चंद्रमा की स्तिथि ही व्यक्ति का राशि निर्धारण करती है। राशि के आधार पर ही व्यक्ति के इष्ट देव का अंदाज भी लगाया जा सकता है। चलिए जानते है राशि के अनुसार किस जातक को किस इष्ट देव की पूजा-आराधना करनी चाहिए।

मेष और वृश्चिक राशि के इष्ट देव
(Mesh or Vraschik Rashi)

- मेष और वृश्चिक राशि के इष्ट देव हनुमान जी और प्रभु श्री राम हैं। इन राशियों के स्वामी ग्रह मंगल हैं।

मिथुन और कन्या राशि के इष्ट देव
(Mithun or Kanya Rashi)

- मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इन राशियों के इष्ट देव भगवान गणेश और विष्णु जी हैं।

तुला और वृषभ राशि के इष्ट देव
(Tula or Vrashabh Rashi)

- तुला और वृषभ राशि की इष्ट देवी शेरावाली मां दुर्गा हैं। इन राशियों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं।

धनु और मीन राशि के इष्ट देव
(Dhanu or Meen Rashi)

- धनु और मीन राशि के इष्ट देव भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी है। इन राशियों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं।

मकर और कुंभ राशि के इष्ट देव
(Makar or Kumbh Rashi)

- मकर और कुंभ के स्वामी शनि ग्रह हैं। ऐसी स्थिति में इस राशि के इष्ट देव भगवान शंकर और पवन पुत्र हनुमान है।

सिंह राशि के इष्ट देव
(Singh Rashi)

- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। ऐसी स्तिथि में सिंह राशि के जातकों की इष्ट देवी मां गायत्री और हनुमान जी है।

कर्क राशि के इष्ट देव
(Kark Rashi)

- कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्रमा हैं। इनके इष्ट देव भगवान शंकर को माना गया हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story