4 March ka Ank Rashifal: आज 4 मार्च है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 04/03/2026, 4+0+3+2+0+2+6 =17 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8(1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 4 मार्च का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज के दिन आपके भीतर नेतृत्व क्षमता प्रबल रहेगी। आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, विशेषकर प्रशासन, प्रबंधन या तकनीकी क्षेत्रों में। आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित रहेगा। पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं, परंतु जल्दबाजी में निर्णय न लें। प्रेम जीवन में अहंकार से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
मूलांक 2
यह दिन भावनात्मक संतुलन का है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल बना रहेगा। कला, लेखन और संगीत से जुड़े लोगों के लिए विशेष अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में पानी की कमी से बचें, पानी अधिक पिएं।
मूलांक 3
आज आपके लिए अनुशासन और योजना का दिन है। गुरु तत्व वाले लोग यदि संगठित ढंग से कार्य करें तो बड़ी सफलता मिल सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
मूलांक 4
आज के दिन आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी या तकनीकी कार्यों में सफलता के योग हैं। हालांकि, जिद और कठोरता से बचना होगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, कमर या जोड़ों में दर्द की संभावना है।
मूलांक 5
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। व्यापार में नई रणनीति बनाने का उत्तम समय है। मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक राहत मिलेगी। यात्रा संभव है, परंतु दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।
मूलांक 6
सौंदर्य, कला और प्रेम से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य में त्वचा या शुगर संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें।
मूलांक 7
ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है। अनावश्यक विवादों से बचें। किसी के बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें। दोस्तों की मदद मिलेगी।
मूलांक 8
कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, परंतु धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में हड्डियों और नसों का ध्यान रखें।
मूलांक 9
आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452







