Bhojpuri Actress Suicide: 27 वर्षीय भोजपुरी एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, मरने से पहले WhatsApp पर डाला था क्रिप्टिक स्टेटस

Bhojpuri actress Amrita Pandey
X
भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उनके बिहार स्थित घर पर उनका शव मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Bhojpuri Actress Suicide: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। अभिनेत्री 27 अप्रैल को भागलपुर बिहार में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनका शव फंदे से लटका पाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को आत्महत्या की आशंका है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने वॉट्सऐप पर एक क्रप्टिक स्टेटस शेयर किया था। 27 साल की अमृता के आखिरी वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था, ‘दो नाव में सवार थी उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा के उसका सफर आसान कर दिया।’ पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस
अमृता के परिवार ने दावा किया है कि वो अपने करियर को लेकर चिंतित थीं क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल रहा था। अमृता कथित तौर पर डिप्रेशन से भी जूझ रही थीं और कई दिनों से टेंशन में थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, अमृता की बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से 2022 में शादी हुई थी जो एक एनीमेशन इंजीनियर हैं। दोनों मुंबई में साथ रहते थे।

बहन की शादी में शामिल होने आई थी एक्ट्रेस
परिवार ने बताया कि अमृता अपने पति चंद्रमणि के साथ 18 अप्रैल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए भागलपुर आई हुई थीं। शादी में वह बेहद खुश थीं। हालांकि शादी के बाद उनके पति वापस अपने घर चले गए थे और अमृता अपने घर पर ही रुक गईं थीं। उन्होंने खुदकुशी का कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

आपको बता दें, अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम कर रही थीं। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘दीवानापन’ में भी काम किया था। वह आखिरी बार वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ में नजर आई थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story