Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बॉलीवुड ब्रेकिंग: सलमान खान जल्द बनेंगे पिता

एक्टर सलमान खान की शादी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार सलमान शादी के सवाल पर गोलमाल जवाब देकर निकल जाते हैं। शादी का फैसला लेने में चाहे सलमान को भले समय लग रहा हो, लेकिन खबर है कि वह उम्र के इस पड़ाव में पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं।

बॉलीवुड ब्रेकिंग: सलमान खान जल्द बनेंगे पिता
X

एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। दबंग खान शादी कब करेंगे यह सवाल सालों से उनके फैंस पूछ रहे हैं। सभी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार सलमान शादी के सवाल पर गोलमाल जवाब देकर निकल जाते हैं। शादी का फैसला लेने में चाहे सलमान को भले समय लग रहा हो, लेकिन वह उम्र के इस पड़ाव में पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं।

सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान को बच्चे कितने पसंद हैं। बच्चों के लिए उनका प्यार कई मौकों पर देखने को मिला है। सलमान अभी शादी को तैयार नहीं है। ऐसे में पिता बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपना रहे हैं। वैसे सलमान से पहले इंडस्ट्री के कई सितारे सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story