Dhurandhar: रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' की अपार सक्सेस पर दिया रिएक्शन, कही दिल की बात

रणवीर सिंह ने धुरंधर की सक्सेस पर दी प्रतिक्रिया
X

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' की सक्सेस पर दी प्रतिक्रिया (Photo- Ranveer Singh: Instagram)

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की जबरदस्त कमाई के बीच रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक किस्मत को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस वक्त सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। फिल्म की सफलता के बीच रणवीर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने किस्मत और जीवन में उसके बदलते असर पर विचार बयां किया।

रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट में लिखा, "किस्मत के एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है। लेकिन फिलहाल नज़र और सब्र।" इसे साधारण शब्दों में समझें तो इसका मतलब है: "किस्मत में एक खूबसूरत गुण है – यह सही समय पर बदल जाती है। लेकिन फिलहाल सब्र और विश्वास जरूरी है।"


इस पोस्ट का समय काफी खास है, क्योंकि रणवीर की हालिया रिलीज़ फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म केवल 10 दिनों में ही भारत में 350 करोड़ रुपये नेट के आंकड़े को पार कर चुकी है, वहीं दुनियाभर में 500 करोड़ कमा चुकी है। इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

'धुरंधर' में रणवीर की हो रही तारीफ

दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य हीरो हैं, लेकिन फिल्म के विरोधी किरदार, रहमान डकैत का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है, और दर्शकों व समीक्षकों की तारीफ भी उन्होंने ही अधिक बटोरी है। यह फिल्म रणवीर सिंह की लगभग चार वर्षों में पहली पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर हिट मानी जा रही है। इससे पहले 2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रणवीर सिंह की बतौर लीड आखिरी सक्सेफुल फिल्म थी।

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट का खुलासा

फिल्म निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग की पुष्टि कर दी है, जिसका आधिकारिक नाम धुरंधर 2 - रिवेंज है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसी दिन यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से इसका टकराव होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story