Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रभाष से शादी पर अनुष्का शेट्टी ने किया खुलासा, कही ये बड़ी बात

साउथ के सुपरस्टार प्रभाष और अनुष्का शेट्टी की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इन सबके बीच अनुष्का शेट्टी ने प्रभास से अपने रिश्ते पर एक बड़ा खुलासा किया है।

प्रभाष से शादी पर अनुष्का शेट्टी ने किया खुलासा, कही ये बड़ी बात
X

साउथ के सुपरस्टार और बाहुबली से मशहूर हो चुके प्रभाष की शादी की खबरें एक बार फिर तेज हैं। हाल ही में प्रभाष के अंकल ने यह कहकर फैन्स के बीच खलबली मचा दी थी कि प्रभाष इसी साल शादी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस खबर के बाद ये अफवाह उड़ी थी कि प्रभाष अपनी कोस्टार अनुष्का शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं। अब इन्हीं सब बातों पर अनुष्का शेट्टी ने अपनी सफाई दी है।

अनुष्का शेट्टी ने दी सफाई-

आपको बता दें कि प्रभाष के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर अनुष्का शेट्टी ने सफाई दी है। अनुष्का शेट्टी ने कहा है कि बेशक प्रभाष मेरे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ भी नहीं है।

अनुष्का ने आगे कहा कि मैं जिंदगी में उसका इंतजार कर रही हूं जिसे मैं पसंद करूं। मुझे अच्छा लगता हैं जब लोग मेरी शादी में इतनी दिलचस्पी लेते है।

यह भी पढेंः गणतंत्र दिवस 2018: 'इन फिल्मों ने बढ़ाया देशभक्ति का जज़्बा'

प्रभाष भी दे चुकें हैं सफाई-

अनुष्का से अपने रिश्ते को लेकर प्रभास भी पहले सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, मुझे इसकी पूरी उम्मीद थी कि मेरे नाम को-स्टार अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जाएगा। जब कोई एक्टर लगातार एक ही फीमेल एक्ट्रेस के साथ दो से ज्यादा फिल्मों में काम कर लें तो इस तरह की अफवाहें आना आम बात है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story