Logo
election banner
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह कि तैयारियां खूब चल रही है। भगवान श्रीराम की कथाओं को घर-घर तक पहुंचाने में भारतीय फिल्मों का बड़ा योगदान रहा है। एक नजर डालते हैं श्रीराम पर बनी फिल्मों और टीवी सीरियल पर।

Films and Tv Shows on Shree Ram: अयोध्या नगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामलला के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी जिसके उत्सव के लिए खूब तैयारियां की जा रही हैं। लोग भी प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए जोश में हैं। 

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए सितारों से लेकर खिलाड़ियों तक हर कोई इस दिन का साक्षी बनने के लिए बिल्कुल तैयार है। अब तक कई दिग्गजों को निमत्रण भी भेजा जा चुका है। 

प्रभु श्रीराम पर बन चुकी हैं फिल्में और सीरियल
भारतीय संस्कृति में राम हर व्यक्ति के अंतर मन में रचे-बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम की कथाओं को घर-घर तक पहुंचाने में भारतीय फिल्मों का बड़ा योगदान रहा है। बड़े पर्दे पर श्री राम की कथाएं दिखाने का सिलसिला उस समय से शुरु हो चुका था जब फिल्मों में आवाज़ या डायलॉग नहीं हुआ करते थे। तब से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी जगत तक राम को लेकर कई फिल्में और सीरियल बन चुके हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उन फिल्मों और टीवी शोज़ पर जो राम की कथाओं को जनता तक पहुंचाने में मशहूर हुए।

रामायण (सीरियल 1987)

37 साल पहले रामानंद सागर ने पौराणिक टीवी सीरियल रामायण बनाकर इतिहास रच दिया था। रामायण का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। पौराणिक कथाओं वाले शोज़ में से रामायण उस दौर से लेकर अब तक का सबसे सक्सेसफुल टीवी शो है। रामायण के सभी किरदारों को रियल लाइफ में भी लोगों ने प्यार और सम्मान दिया। इस शो में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनली लहरी ने लक्षमण का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्धी हासलि की।

Ramayan
रामायण 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था

संपूर्ण रामायण (फिल्म- 1961)

1961 दशक में आई फिल्म संपूर्ण रामायण भी उस दौर में काफी सराही गई थी। फिल्म में महिपाल ने राम की भूमिका थी और अनीता गुहा ने माता सीता का रोल निभाया था। फिल्म का  निर्देशन बाबूभाई मिस्त्री ने किया था। फिल्म में ललिता पवार, हेलेन, सुलोचना लाटकर और अचला सचदेव जैसे लोकप्रिय कलाकार भी दिखे थे।

Sampoorna ramayan
संपूर्ण रामायण (फिल्म- 1961)

लव-कुश (फिल्म- 1997)

1997 में आई फिल्म लव कुश में जितेंद्र और जया प्रदा ने राम और सीता का रोल प्ले किया था। इसे मधुसूदन राव ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राम के अयोध्या लौटने के बाद की कहानी बताइ गई है और लव कुश की कहानी को दर्शाया गया है। 

Luv Kush
लव-कुश (फिल्म- 1997)

रामायण (सीरियल- 2008)

2008 में एक बार फिर रामायण सीरियल प्रसारित हुआ था। इसे रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने डायरेक्ट किया था। 
इस सीरियल में गुरमीत चौधरी राम के किरदार में और देबिना बनर्जी सीता के किरदार में नजर आई थीं और इसी रील लाइफ जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। 

Ramayan 2008
रामायण -2008

आदिपुरुष (फिल्म- 2023)
साल 2023 में रिलीज हुई आदिपुरुष में भगवान राम की कथा को आधुनिक जमाने के हिसाब से दिखाया गया था। फिल्म में राम बने थे प्रभास और कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।

Adipurush
आदिपुरुष (फिल्म- 2023)
5379487