Logo
election banner
Priyanka Chopra and Nick Jonas in Ayodhya: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार दोपहर अयोध्या राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। उनके पति व मशहूर सिंगर निक जोनस ओर बेटी भी मौजूद रहीं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas in Ayodhya: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंची। यहां रामलला के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना की। राम मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से चर्चा की। कहा अयोध्या पहुंचकर बहुत अच्छा लगा। राम मंदिर बहुत दिव्य और भव्य है। 

अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही रहती हैं। एक ब्रांड प्रमोशन के सिलसिले में वह इन दिनों भारत आई हुई हैं। व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर प्रियंका बुधवार को पति निक जाेनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ अयोध्या पहुंचीं और परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फालोइंग बेस है। 
इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखे निक जोनस 
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ईशा अंबानी की होली पार्टी में नजर आई थीं। वहां उनकी आकर्षक ड्रेस डिजाइन ने सबका ध्यान खींचा था, लेकिन अयोध्या राम मंदिर से प्रियंका की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह भारतीय परिधान यलो साड़ी पहने हुए हैं। प्रियंका के पति निक भी इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस यानी कुर्ता-पायजामे में नजर आ रहे हैं। 
 
फैंस को पसंद आया प्रियंका का देसी अंदाज 
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी ट्रेडिशनल कपड़ों में काफी क्यूट लगी रही हैं। मालती को गोदी में लिए हुए एक्टर्स  प्रियंका का पुजारी से टीका लगवाने वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है। उनका यह देशी अंदाज फैंस को भी बहुत पसंद आया है। सोशल मीडिया पर कमेट्स कर लोग सराहना कर रहे  हैं। प्रियंका की मां मधु भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची हुई हैं। उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहन रखी है।
5379487