Praveena Deshpande: सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को निधन हो गया। परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। प्रवीणा का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी स्थित चकला पारसीवाड़ा में हिंदू श्मशान घाट पर दोपहर को किया गया। उनके परिवार और करीबी लोग इस मौके पर मौजूद थे।
आपको बता दें कि प्रवीणा कई सालों से मल्टीपल मायलोमा नामक ब्लड कैंसर से जूझ रही थी। बाद उन्होंने कीमोथैरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाया।
बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री में किया काम
प्रवीणा ने बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में शालिनी चौधरी का रोल निभाया। इसके अलावा उन्होंने ‘गब्बर इज बैक, ‘एक विलेन’ और ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़े - वेंटिलेटर पर सलीम खान; सलमान देर रात पहुंचे अस्पताल, आज जारी होगा हेल्थ बुलेटिन
आखिरी बार ‘तस्करी’ में नजर आई
अभिनेत्री ने आखिरी बार इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में कैमियो रोल किया था। उन्होंने अपने किरयर में टीवी सीरियल, थिएटर और वेब सीरीज में काम किया।
परिवार ने किया स्पोर्ट
प्रवीणा के मुश्किल समय में उनके पति अनिरुद्ध देशपांडे, बेटों, बहू और करीबी रिश्तेदारों ने उनका पूरा समर्थन किया। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान वह 17 दिन आइसोलेशन में थी। परिवार के प्यार और हौसले ने उन्हें मजबूत बनाए रखा।
यह भी पढ़े - प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का: सत्संग सुना, आशीर्वाद लिया; पिछले एक साल में 4 बार वृंदावन धाम गए
इंडस्ट्री ने जताया दुख
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी प्रवीणा के निधन पर दुख जताया और संवेदना व्यक्त की। उनके निधन से बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री दोनों में शोक की लहर हैं।
यह भी पढ़े - किरण राव की बिगड़ी तबीयत: चिकनगुनिया होने से हालत हुई खराब; सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट









