Logo
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार साल हो चुके हैं। आज भी लोग उन्हें याद कर भावुक हो उठते हैं। उनकी बहन श्वेता ने एक्टर की एक अनदेखी फोटो शेयर की है जो वायरल हो रही है।

Sushant Singh Rajput Unseen Photo: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 4 साल पहले इंडस्ट्री का होनहार सितारा इस दुनिया से जुदा हो गया था। 14 जून, 2020 को उनका निधन हो गया था। उनका शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला था। ये मौत इतनी दर्दनाक थी कि इसे याद कर आज भी हर किसी की रूह कांप उठती है। 4 साल बाद भी उनकी मौत का राज नहीं खुल पाया है। आज भी सुशांत के फैंस के दिलों में वह जीवंत हैं। लोग उन्हें हमेशा याद करते हैं।

सुशांत की मौत से सदमें में है परिवार
उनकी मौत से उनका परिवार आज भी सदमें में है। फैंस से लेकर उनके परिवारजनों तक सुशांत के जाने का गम हमेशा सताता है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति कई सालों से अपने भाई की संदिग्थ मौत के बारे में पता लगाने और न्याय के लिए लड़ रही हैं। वह अपने दिवंगत भाई को हमेशा यादकर भावुक होती दिखती हैं। हाल ही में एक बार फिर वह सुशांत की यादों में खोकर इमोशनल होती नजर आईं। 

श्वेता सिंह ने शेयर की सुशांत की तस्वीर
दिवंगत एक्टर की डेथ एनिवर्सरी से पहले उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो बेहद इमोशनल है। उन्होंने सुशांत की 10 साल पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेता वीडियो कॉल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी भरी स्माइल देखी जा सकती है।

इस तस्वीर के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा-  गूगल फोटो ने मुझे 10 साल पहले उसी दिन की याद दिला दी। ये तस्वीर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अभिनेता को याद कर इमोशनल हो गए। कई यजर्स ने कमेंट कर सुशांत को जस्टिस दिलाने की अपली की, तो कई ने उनकी याद में खूबसूरत शब्द लिखे। 

मौत केस की जारी है जांच
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में एक्टर की संदिग्ध स्तिथि में लाश बरामद हुई थी। जिसके बाद से सुशांत के निधन का मामला सीबीआई में लंबे समय तक चला। एक्टर ने सुसाइड की था या फिर उनकी हत्या हुई, इसकी जांच अब तक जारी है। इसके लिए एक्टर की बहन श्वेता किंह कीर्ति लंबे समय से अपने भाई को न्याय दिलाने की मुहीम चला रही हैं। 

5379487