haribhoomi hindi news
Mulank Rashifal (17 अप्रैल 2026): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 17 अप्रैल का अंक राशिफल।

17 April ka Ank Rashifal: आज 17 अप्रैल है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 17/04/2026, 1+7+0+4+2+0+2+6 =22 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 17 अप्रैल का अंक राशिफल।

मूलांक 1
मूलांक 1 वाले लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी होगा, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है।

मूलांक 2 
आज के दिन आप भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि मन में अस्थिरता रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मूलांक 3
आज का दिन ज्ञान और मार्गदर्शन से जुड़ा रहेगा। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष रूप से अनुकूल समय है। करियर में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।

मूलांक 4
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए थोड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। जोखिम भरे निर्णयों से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।

मूलांक 5
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए यह दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। संचार, व्यापार और यात्रा से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदे का कारण बन सकती है। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए यह दिन प्रेम और संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। कला, संगीत और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहेगी।

मूलांक 7
आज के दिन आप आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। अकेले समय बिताने की इच्छा हो सकती है। शोध, अध्ययन और ध्यान के लिए यह दिन बहुत अच्छा है। हालांकि सामाजिक गतिविधियों से दूरी न बनाएं।

मूलांक 8
आपके लिए आज का दिन कर्म और न्याय से जुड़ा रहेगा। मेहनत का फल मिलने की संभावना है, लेकिन देरी हो सकती है। अनुशासन और धैर्य बनाए रखें, सफलता निश्चित मिलेगी।

मूलांक 9
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए यह दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए आप तैयार रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

7